
- शिव पुराण का शुभारंभ सदाचार, सद्भक्ति, विवेक बुद्धि प्राप्ति की जिज्ञासा से है।
- मानव शरीर प्राप्त कर भी आसुरी वृत्ति? इसके शोध का उपाय है शिव चर्चा।
(Fatehabad News) फतेहाबाद। भारतीय वैदिक सनातन संस्कृति का मूल ज्ञान आधार वेद उपनिषद शास्त्र पुराण और स्मृतियां हैं। हम भारतवासी सौभाग्यशाली हैं कि यह ज्ञान के भंडार शास्त्र पुराण हमें विरासत में मिल गए हैं किंतु हमारा दुर्भाग्य भी है कि हमें आज गंदी मूवी देखने की फुर्सत है, शास्त्र पढ़ने की नहीं।
श्री गीता भवन मॉडल टाउन फतेहाबाद में आयोजित श्री शिव पुराण कथा में पूज्य गुरुदेव गीता ज्ञानेश्वर डॉक्टर स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने कहा कि वेद शास्त्रों की भाषा कठिन है, यह भी न पढ़ने का कारण है इसलिए तो पुराणों में बोलचाल की आम भाषा में यह संवाद दिए गए हैं किंतु हम संवाद पढ़ते हैं, भीतर छिपे रहस्य नहीं पढ़ पाते।
शिव पुराण हमें सदाचारी और बुद्धि को विवेकी बनाने की साधना देता
शिव पुराण हमें सदाचारी और बुद्धि को विवेकी बनाने की साधना देता है। आचरणहीन व्यक्ति ही आज समाज में राक्षस है, मन निर्मल हो जीवन सदाचारी हो, यही शिव पुराण में शिव सूत्र है। इन कथाओं को मनोरंजन या व्यापार ना बनाएं। टोटको के नाम पर हिंदुओं को आज धर्म से विमुख किया जा रहा है
शिव पुराण में चंचुला और बिन्दुक जैसा आख्यान सुन कर एवं संदेश दिया जा गया है कि पतित से पतित भी यदि अपने दुष्कर्मों का प्रायश्चित और पश्चाताप कर लेता है तो उसे भी शिव धाम प्राप्त हो जाता है। कर्म शुद्धि और मन निर्मल हो, तभी भक्ति की सिद्ध होगी।
आज इस अवसर पर भगवान शिव का अभिषेक तथा चक्रधारी भगवान श्री कृष्ण का पट्टाभिषेक हुआ। प्रिविका एवं पृषा चौधरी का जन्मदिन मनाया गया। राजीव चौधरी एवं वैभव चौधरी द्वारा चक्रधारी भगवान की पूजा हुई। नगर की प्रसिद्ध एवं समाजसेवी संस्था सरबत का भला द्वारा असहायों को चैक वितरित किये गए
यह भी पढ़ें : Fatehabad News : यूनिवर्सिटी लेवल एनएसएस कैम्प में बीएड कॉलेज के 6 विद्यार्थियों ने लिया भाग