Fatehabad News : विपिन शर्मा दूसरी बार चुने गए स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष

0
152
विपिन शर्मा दूसरी बार चुने गए स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष
विपिन शर्मा दूसरी बार चुने गए स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष

(Fatehabad News) फतेहाबाद। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ के तृतीय अधिवेशन में फतेहाबाद के विपिन शर्मा को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। विपिन शर्मा के दोबारा प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने पर फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है। इस अधिवेशन में प्रदेश के सभी जिलों के एनएचएम कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ से उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री पवन कुमार, सह-संगठन मंत्री सोहनलाल गुप्ता, प्रदेश महामंत्री हवासिंह, अखिल भारतीय स्वास्थ्य एवं एनएचएम महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश कौशिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय कंबोज, पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ प्रदेश महामंत्री विनोद शर्मा भी मौजूद रहे।

एनएचएम कर्मचारियों के सेवा नियम फ्रीज हुए तो कर्मचारी बड़े आंदोलन पर जाने को होंगे मजबूर : शर्मा

अधिवेशन में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें विपिन शर्मा फतेहाबाद जिला पर सभी कर्मचारियों ने दोबारा विश्वास जताते हुए दूसरी बार भी प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिया। प्रदेश महामंत्री का दायित्व हिसार से जगत बिसला को दिया गया।

सुमन रावत पलवल, हरदीप सिंह कैथल, निर्मल गुरुग्राम को प्रदेश उपाध्यक्ष, अमित गुर्जर यमुनानगर, कुलविंदर कौर कुरुक्षेत्र, धर्मेंद्र सिंह फरीदाबाद को प्रदेश सह मंत्री, पंकज अत्रे कुरुक्षेत्र को प्रदेश कोषाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार वत्स जींद को संगठन मंत्री, हरकेश नारनौल को प्रदेश कार्यलय सचिव, दौलतराम अंबाला को प्रेसमंत्री, कृष्ण कटारिया पंचकूला को मुख्य सलाहकार, अरशद मेवात, डॉ. अभिषेक पंचकूला, विक्रम सोनी सिरसा, बबीता करनाल, संजीव सांगवान सोनीपत, मंजू, संदीप कुंडू को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व दिया गया। अधिवेशन को संबोधित करते हुए पवन ने सरकार व प्रशासन द्वारा एनएचएम कर्मचारियों के सेवा नियम खत्म करने, मानसिक शोषण करने की सोच की कड़ी निदा की व सरकार व प्रशासन को चेताया कि भारतीय मजदूर संघ अपने मजदूरों व कर्मचारियों की मांगो अधिकारों के साथ हर कदम पर मजबूती के साथ खड़ा है। विपिन शर्मा ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों के सेवा नियम फ्रीज हुए तो कर्मचारी बड़े आंदोलन पर जाने को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Edge फ्लैट डिजाइन के साथ ये बेहतरीन फीचर्स