Fatehabad News : नगरपालिका कर्मचारी संघ के त्रिवार्षिक चुनाव, विजय ढाका बने प्रधान

0
206
Fatehabad News : नगरपालिका कर्मचारी संघ के त्रिवार्षिक चुनाव, विजय ढाका बने प्रधान
नगरपालिका कर्मचारी संघ की बैठक में चुने गए पदाधिकारी।

(Fatehabad News) फतेहाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ इकाई फतेहाबाद की चुनावी बैठक आज जिला प्रधान सत्यवान चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव विजय ढाका व ओमप्रकाश लोट ने किया। बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तुषामढ़ ने भाग लिया।

इस त्रिवार्षिक चुनाव में नगरपरिषद फतेहाबाद के अनेक कर्मचारियों ने भाग लिया। सर्वप्रथम बैठक में पिछले तीन साल की गतिविधियों पर चर्चा की गई और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आगामी समय में किए जाने वाले आंदोलन को लेकर विचार विमर्श हुआ।

बैठक में सर्वसम्मति से विजय ढाका को नगरपालिका कर्मचारी संघ इकाई फतेहाबाद का प्रधान चुना गया

बैठक में सर्व कर्मचारी संघ खंड फतेहाबाद से प्रधान इन्द्र घासी, प्रेम वर्मा और रामनिवास शर्मा ने विशेष तौर पर भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से विजय ढाका को नगरपालिका कर्मचारी संघ इकाई फतेहाबाद का प्रधान चुना गया। इसके अलावा सत्यवान टांक को वरिष्ठ उपप्रधान, ओमप्रकाश लोट को सचिव, वीरू रत्ति को कोषाध्यक्ष, नरेश राणा को उपप्रधान, पंकज कुमार को सहसचिव, गुरदयाल भट्टी को प्रैस सचिव, राजाराम चौहान व धीरज घोगलिया को संगठनकर्ता, ओमप्रकाश को मुख्य सलाहाकार, अमित गिल, रंजना, शकुन्तला, किरण्रा, पवन चिंडालिया को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

नव निर्वाचित कमेटी को राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश तुषामड ने शपथ दिलाई। नव निर्वाचित प्रधान विजय ढाका ने अपनी नियुक्ति प कर्मचारियों का धन्यवाद किया और कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को लेकर सभी कर्मचारी एकजुट होकर अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

उन्होंने हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत काम कर रहे कर्मचारियों को हटाने की हरियाणा सरकार के निर्णय की कड़ी शब्दों में निंदा की और कहा कि जींद में हाोने वाली सर्व कर्मचारी संघ की कन्वेंशन में इसको लेकर चर्चा के बाद आगामी आंदोलन का आगाज किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : Jind News : डीएवी ने नव चेतना का अद्भुत कार्य किया : भारत भूषण भारती