Fatehabad News :श्रावणी उपाकर्म के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय यजुर्वेद पारायण यज्ञ की पूर्णाहूति

0
57
Three day Yajurveda Parayan Yajna organized on the occasion of Shravani Upkarma
आर्य समाज द्वारा आयोजित यजुर्वेद पारायण यज्ञ में पूर्णाहूति डालते मुख्यअतिथि व अन्य श्रद्धालु।
(Fatehabad News) फतेहाबाद। आर्य समाज फतेहाबाद द्वारा श्रावणी उपाकर्म के अवसर पर सुंदर नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय यजुर्वेद पारायण यज्ञ की पूर्णाहूति रविवार को हुई। आज के कार्यक्रम में मुख्य यज्ञमान विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष वरिष्ठ एडवोकेट संदीप टांटिया, सतीश चौधरी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख गुरबक्श मोंगा शामिल हुए। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य डॉ. सुश्रुत सामश्रमी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के माध्यम से आहूति डलवाई। 9 से 11 अगस्त तक चलते इस यजुर्वेद पारायण यज्ञ में मंत्रपाठ मेरठ से आए आचार्य शिवम व आर्य समाज के धर्माचार्य दीपक शास्त्री द्वारा किया गया। आर्य समाज फतेहाबाद के प्रधान अरूण ग्रोवर आर्य ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं ताराबाबा कुटिया सिरसा के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने कहा कि यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कार्य है। इससे पर्यावरण की शुद्धि के साथ-साथ वातावरण भी शुद्ध होता है। यज्ञ से मानव मात्र का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज स्वामी दयानंद सरस्वती के द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों को भी दूर करने का कार्य कर रहा है जोकि सराहनीय है। उन्होंने आर्य समाज द्वारा किए जा रहे समाजहित के कार्यों को देखते हुए आर्य समाज फतेहाबाद को 1 लाख 1 हजार रुपये का अनुदान भी दिया। इसके अलावा समाजसेवी सतीश चौधरी द्वारा भी आर्य समाज को 1 लाख 1 हजार का अनुदान दिया गया।

समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का सराहनीय कार्य कर रहा है आर्य समाज : गोबिंद कांडा

तीन दिवसीय इस पारायण यज्ञ में सम्मलित हुए सभी लोगों का आर्य समाज के प्रधान अरूण ग्रोवर ने धन्यवाद किया। इस अवसर पर आर्य समाज के सचिव डॉ. राजवीर शास्त्री, रमेश सैनी, प्रधान अरूण ग्रोवर आर्य, पूर्व प्रधान बंसीलाल आर्य, हरीश झाम्ब, पवन रेहलन, पवन मुंजाल यज्ञमान के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर बुद्धराम आर्य, पॉयनियर स्कूल के निदेशक विजय निर्मोही, चन्द्रप्रकाश आहूजा, डॉ. सुमित्रा आर्या, गुरूकुल मताना के आचार्य सुनील शास्त्री, जयवीर आर्य, भूप सिंह पटवारी, मा. होशियार सिंह, पूर्व नगर पार्षद पंकज मुखी, नंदलाल आर्य, डॉ. पृथ्वी पाल, हरीश वर्मा, रामकुमार आर्य, रमेश सैनी, राजेश खन्ना, हरीश गांधी, सीमा ग्रोवर, सुमन रेहलन, शील चौधरी, सुषमा भ्याना, सुनीता आनंद, सुनीता रानी, कृष्णा सोनी, एडवोकेट सुमनलता सिवाच, रोशन लाल गोदारा, आर्य समाज के सेवक रामू सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Ambala News : गांव दुराना में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया