Fatehabad News : कांग्रेस संदेश यात्रा’ में उमड़ रहे जनसैलाब ने भाजपा नेताओं की नींद उड़ाई : दर्शन लाल हांसू

0
57
The crowd in Congress Sandesh Yatra has given sleepless nights to BJP leaders: Darshan Lal
(Fatehabad News) रतिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी सैलजा के नेतृत्व में प्रदेश में चल रही ‘कांग्रेस संदेश यात्रा’ में उमड़ रहे जनसैलाब ने भाजपा नेताओं की नींद उड़ा कर रख दी है। यह संदेश प्रदेश में बड़ा राजनीतिक बदलाव लाने का काम करेगी। यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता दर्शन लाल हांसू ने नारनौंद पहुंची कांग्रेस संदेश यात्रा में पहुंचे कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कही। नारनौंद में कुमारी सैलजा का स्वागत करने के लिए रतिया से दर्शन लाल हांसू के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं का जत्था पहुंचा। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश व उत्साह नजर आया।

रतिया से सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के जत्थे के साथ नारनौंद रैली पहुंचे रिटायर्ड चीफ इंजीनियर

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व रिटायर्ड चीफ इंजीनियर दर्शन लाल हांसू ने कहा कि नारनौंद में हुई ऐतिहासिक रैली ने यह साबित करने का काम किया है कि प्रदेश की जनता कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। भाजपा की 10 सालों के कुशासन को झेल चुकी जनता बेसब्री से विधानसभा चुनावों का इंतजार कर रही है और चुनावों की घोषणा के साथ ही इस सरकार की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस का है क्योंकि भाजपा राज में प्रदेश में हालात बद से बदतर हो चुके हैं। किसान खून के आंसू रो रहा है। पहले किसानों को लाठियां बरसाने वाली भाजपा के नेता अब चुनावों को नजदीक देखकर घडिय़ाली आंसू बहा रहे हैं। सरकार को अब किसान, कर्मचारी, मजदूर, गरीब की याद आने लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जुमलेबाज सरकार है।
डीएल हांसू ने कहा कि कुमारी सैलजा साफ कर चुकी है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही स्वामीनाथम आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाएगा। किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाएगी। कांग्रेस नेता ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जी-जान से जुटने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस नेता बृजलाल बाबल, डॉ. हंसराज, सुबे सिंह, शेर सिंह, राजेश हांसू, नीरज, दीपक भाम्भू, जसवंत कुमार किरोड़ी, तजिन्द्र सिंह तूर, अमित सोलरा, जसवंत गुंदली, विक्की हांसू, मुकेश, सुरेन्द्र जपलोत, राजपाल मेहरा, धर्मवीर हरदा, कृष्ण कुमार तंवर, भोला राम कोटली, नितिश हांसू, विजय सिंह मुडाई सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SHARE