(Fatehabad News) रतिया। शहिनशाह रुहानी सत्संग दरबार खरकां द्वारा समुह संगत जिला फतेहाबद के तत्वाधान में अनाज मंडी रतिया में 10वां विशाल रूहानी सत्संग करवाया गया। शहिनशाह जी के पंडाल में प्रविष्ठ होते ही मुख्य यजमानों ने चरणों में पुष्प अर्पित कर व माला डालकर स्वागत किया। रागी जत्थे ने श्री गुरुदाता जी के स्वागत में “जय गुरुदेव-3 मनाऊ मैं,अपने गुरू की सेवा करके भव सागर तर जाऊं मैं” भजन गाया। इस मौके पर श्री गुरुदाता शहिनशाह जी ने प्रवचन करते हुए कहा कि इंसान धन दौलत का लालच छोड़कर परमात्मा का सिमरन करें। सिमरन आत्मा की खुराक है। उन्होंने कहा कि शरीर तब तक अच्छा लगता है,जब तक उसमें आत्मा है।

आत्मा के शरीर छोड़ते ही सभी लोग संस्कार की जल्दी करते हैं। आत्मा के बिना शरीर का कोई मोल नहीं। उन्होंने कहा कि आज इंसान धन दौलत व मोहमाया में फंसकर अपने परायों को भूल गया है। धन दौलत व जमीन के लिए इंसान अपनों का ही दुश्मन बन गया है। लेकिन उसे यह नहीं पता कि ये दुनियां की चीजें सब नाश्वान हैं। आखिर समय कुछ भी इंसान के साथ नहीं जाता। उन्होंने कहा कि मोह माया से दूर रहकर ही परमात्मा को पाया जा सकता है। युवा पीढ़ी को चाहिए कि वे माता-पिता व बुजुर्गो का सम्मान करे। माता-पिता का दिल दुखा कर धार्मिक स्थलों पर नाक रगडने का कोई फायदा नहीं। उन्होंने संगत को बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया।

उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की शिक्षा दी। गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। अंत मे आयोजक कमेटी के सचिव भीरा राम,हंसराज,वकील नथवान,रुप सिंह हड़ौली,बलबीर सिंह ने संयुक्त रुप से सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यातिथिओं को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस रुहानी सत्संग में भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा,विधायक जरनैल सिंह,हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग चेयरमैन रविंद्र बलियाला,राइस शैलर एसोसिएशन जिला अध्यक्ष सुरेश जिंदल,नपा चेयरमैन प्रतिनिधि महेश खन्ना,नपा चेयरपर्सन प्रीति खन्ना,नपा वाइस चेयरमैन जोगेंद्र नंदा,जिप चेयरमैन प्रतिनिधि सुभाष खीचड,जिप चेयरपर्सन सुमन खीचड,पंजाबी सभा प्रधान सतीश हांडा,बार एसोसिएशन प्रधान वेद कंबोज एडवोकेट,सरपंच एसोसिएसन प्रधान अरविंद सिहाग,सीनियर पत्रकार धर्मेंद्र गोस्वामी,पूर्व मंत्री रामसरूप रामा,सुभाष विश्नोई,पूर्व विधायक हनुमान विश्नोई के सुपुत्र मनोज विश्नोई,सुरेंद्र वर्तिया,सुरेश मंगला,नीटू गोयल,विजय सहनाल,जीता सिंह सहित हरियाणा,पंजाब व राजस्थान से काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Vivo V50 की कीमत में गिरावट, और ये बेहतरीन ऑफर