Fatehabad News : फतेहाबाद, भूना व भट्टू के रिटायर्ड कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, विधायक को सौंपा मांग पत्र

0
181
फतेहाबाद, भूना व भट्टू के रिटायर्ड कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, विधायक को सौंपा मांग पत्र
फतेहाबाद, भूना व भट्टू के रिटायर्ड कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, विधायक को सौंपा मांग पत्र

(Fatehabad News) फतेहाबाद। अपनी मांगों को लेकर भूना, फतेहाबाद व भट्टू के रिटायर्ड कर्मचारियों ने शनिवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ के आह्वान पर फतेहाबाद में रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए रिटायर्ड कर्मचारी विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के कार्यालय में पहुंचे और उन्हें मांग पत्र सौंपते हुए रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों को विधानसभा में उठाने की मांग की।

रिटायर्ड कर्मचारियों को मांगों को लेकर ढुलमुल रवैया अपनाए हुए हैं सरकार : बेगराज

रिटायर्ड कर्मचारी संघ के फतेहाबाद खंड प्रधान रामदास, सचिव हरकिशन लाल कंबोज, राधेश्याम, कृष्ण मेहरा, बेगराज आदि ने कहा कि प्रदेश सरकार मानी हुई मांगों को लागू करने में आनाकानी कर रही है जिससे रिटायर्ड कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा 1 से 15 फरवरी तक सदस्यता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े में सरकार द्वारा लंबित मांगों को अनदेखा करने को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियो को जागरूक किया जा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो प्रदेशभर के रिटायर्ड कर्मचारियों द्वारा 16 फरवरी को मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस कुरुक्षेत्र में पड़ाव डाला जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने मांग की कि संगठन को बुलाकर बातचीत द्वारा रिटायर्ड कर्मचारियो की लंबित मांगो 65 वर्ष, 75 वर्ष उपरांत 10 प्रतिशत, 20 प्रतिशत की मूल वेतन में वृद्धि की जाए।

कम्युटेशन की राशि 10 वर्ष 8 माह तक ही कटी जाए। कैशलेस मेडिकल सुविधा दी जाए। पेंशन को आयकर किया जाए, कोरोना काल में 18 महीने का बकाया डीए का भुगतान किया जाए तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसी बसों, रेल तथा हवाई जहाज में रियायती यात्रा की सुविधा दी जाए। पुरानी पेंशन लागू की जाए, पारिवारिक पैंशनर को एलटीसी दी जाए। जिला सचिव बेगराज ने कहा कि सरकार ने पिछले दस वर्षों से रिटायर्ड कर्मचारियो की मांगो को लेकर ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है। आज का प्रदर्शन में बनारसी दास मोंगा, ओमप्रकाश जे.ई., भूपेंद्र सिंह, रामेश्वर कलवा सहित सैंकड़ो रिटायर्ड कर्मचारियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें: iPhone 13 की कीमत में कटौती, देखें ऑफर्स 

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : श्री गुरु रविदास प्रकाशोत्सव उपलक्ष्य में प्रभातफेरी