Fatehabad News : “श्री राम आश्रम शिव मंदिर में  पूजा व आरती के साथ रामायण पाठ का डाला गया भोग”

0
108
(Fatehabad News) रतिया। शहर के टिब्बा कालोनी स्थित श्रीराम आश्रम शिव मंदिर परिसर में श्रीराम आश्रम शिव मंदिर कमेटी एवं शिव महिला मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आज पूजा व आरती के साथ पूरे विधि विधान के साथ श्री अखंड रामायण पाठ का आरती व प्रसाद बांट कर भोग डाला गया। इसके पश्चात आश्रम में आयोजित कीर्तन में शिव महिला मंडल की तरफ से भगवान श्री राम की महिमा का गुणगान करके उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रभु भक्ति के साथ जोड़ा गया। श्री राम आश्रम शिव मंदिर कमेटी के प्रधान सुभाष सिंगला व पूर्व प्रधान प्रवीण सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर टिब्बा कालोनी स्थित श्रीराम आश्रम शिव मंदिर प्रांगण में गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़ी धूमधाम से व श्रद्धापूर्वक भाव से मनाया गया। इस मौके पर गुरु जी संत श्री श्री रामेश्वरान्न्द सरस्वती जी महाराज की पूजा अर्चना की गयी ओर उन्हें पुष्प अर्पित किए गए।तत्पश्चात श्री अखंड रामायण जी की सभी सदस्यों द्वारा आरती की गई व भोग डाला गया। इस मौके पर कथावाचक पंडित केशव जी शास्त्री ने प्रवचन करते हुए कहा कि गुरु हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। गुरु ही ज्ञान का सबसे बड़ा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि गुरु ने शिष्यों को जो ज्ञान रुपी अमृत दिया है आज उसके लिए कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है। हमारे जीवन में गुरुओं का अहम महत्व है। गुरु हमें सत्य, निष्ठा,अहिंसा के साथ धर्म के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु की आज्ञा का पालन का करना हर शिष्य का पहला कर्तव्य है।इस मौके पर पंडित नवीन शास्त्री कमेटी मेंबर सतीश गोयल, नरेश सिंगला,राज सिंगला,प्रवीण सिंगला, नरेश गुप्ता,राम सिंगला, विष्णु बांसल,हरीश बांसल,पवन सिंगला,विनोद बांसल , सतीश सिंगला, गिरधारी लाल सिंगला एवम् शिव महिला मंडल कमेटी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।