(Fatehabad News) फतेहाबाद। दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत से फतेहाबाद के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव ठाकुर भवानी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लाल बत्ती चौक पर लड्डू बांटकर इस ऐतिहासिक जीत की खुशी मनाई और दिल्ली की जनता का आभार जताया। बता दें कि ठाकुर भवानी सिंह की पार्टी हाईकमान द्वारा दिल्ली चुनावों को लेकर अहम जिम्मेवारी सौंपी गई थी।
दिल्ली में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर फतेहाबाद में बांटे लड्डू
दिल्ली के मुस्तफाबाद में ठाकुर भवानी सिंह पिछले करीब एक महीने से भाजपा उम्मीदवार मोहन विष्ट की जीत के लिए लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे। ठाकुर भवानी सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भ्रष्टाचार का पर्याय बन कर आम आदमी पार्टी पर झाडू फेरने का काम किया है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के अनेक बड़े नेताओं को चुनावों में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को 11 साल तक झूठ और लूटने का काम किया।
दिल्ली पर आपदा बनकर टूटे केजरीवाल को जनता ने सबक सिखाने का काम किया है। इन चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की जिसकी बदौलत दिल्ली में लंबे समय बाद भाजपा की सरकार बनने का रास्ता साफ हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने से अब दिल्ली में विकास का सूखा खत्म होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में रिकार्ड विकास करवाए जाएंगे। इस अवसर पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता मंगत मित्तल, प्रमोद ठाकुर, धर्मपाल कम्बोज, रामकिशन नंबरदार, राम सिंह पूनियां, गुरदीप डूल्ट, शांति पूनियां, जगसीर सिंह डूल्ट, अमित कम्बोज, कृष्ण कुमार, अशोक मित्तल, हरभगवान रूखाया, विक्रम सिंह, राजेश कुमार, रिन्कू आहूजा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: iPhone 13 की कीमत में कटौती, देखें ऑफर्स
यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : श्री गुरु रविदास प्रकाशोत्सव उपलक्ष्य में प्रभातफेरी