Fatehabad News : विधायक दुड़ाराम और डीसी मनदीप कौर ने गांव धांगड़ में किया एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ

0
44
MLA, DC launched a campaign named 'One Tree for Mother' in Dhangad village
गांव धांगड़ में आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक दुड़ाराम व मंचासीन डीसी मनदीप कौर तथा अन्य अधिकारीगण।
(Fatehabad News) फतेहाबाद। जिला प्रशासन व वन विभाग के सहयोग से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गांव धांगड़ में एक दिवसीय सामूहिक पौधारोपण अभियान की शुरुआत हुई। फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम और उपायुक्त मनदीप कौर ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना हम सबका कर्तव्य : विधायक दुड़ाराम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दुड़ाराम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनती है। शुद्ध हवा के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर आंगन या आसपास परिवेश में पौधारोपण जरूर करना चाहिए। पौधारोपण के साथ उसका संरक्षण भी जरूरी है। विधायक ने कहा कि समाज ने हमेशा पेड़ को बचाने की मुहिम चलाई है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमेशा से समाज जागृत रहता है। उन्होंने कहा कि हमें पेड़ लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी करना है। वृक्षों ने हमेशा ही प्राणी मात्र को नया जीवन देने का काम किया है। स्वच्छ पर्यावरण के दृष्टिïगत पेड़-पौधों से ऑक्सीजन मिलती है। पेड़ों से हमें सेवा की सीख लेने की जरूरत है। पेड़ निशुल्क हमारी सेवा करते हैं। इसीलिए हमें भी चाहिए कि हम पेड़ों का पालन-पोषण और संरक्षण करें।
विधायक दुड़ाराम ने कहा कि भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिये पेड़-पौधों का संरक्षण और संवर्धन अति आवश्यक है। पेड़-पौधों से जीने की दिशा और दशा मिलती है। हमें बचपन से ही अपने बच्चों को पौधों के महत्व को लेकर नई-नई सीख देने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के युग में पौधों का और अधिक महत्व बढ़ गया है। जितने अधिक वन होंगे, उतना ही जल संरक्षण होगा और बाढ़ आने की संभावना भी बहुत कम होगी। स्वच्छ पर्यावरण हमारी विरासत है और इसको बनाये रखना हमारा सामाजिक और नैतिक कर्तव्य है।
इस अवसर पर विधायक दुड़ाराम व उपायुक्त मनदीप कौर सहित अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण किया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी, एसडीएम राजेश कुमार, जिप सीईओ सुरेश कुमार, डीएफओ राजेश कुमार, गांव की सरपंच सुनीला, बोदीवाली के सरपंच मेनपाल गोदारा, एमपी रोही के सरपंच रामेश्वर, खजूरी जाटी के सरपंच सीताराम, विष्णु नैन, रेंजर कश्मीरी लाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।