Fatehabad News : आर्य समाज द्वारा यज्ञ हवन करके भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाया गया

0
103
Lord Krishna's birthday was celebrated by Arya Samaj by performing Yagya Havan
यज्ञ हवन करके भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाते आर्य समाज के सदस्य।

(Fatehabad news) फतेहाबाद। आर्य समाज फतेहाबाद द्वारा सुंदर नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ हवन करके भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर सीकर लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद रहे स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने यज्ञ के महत्व एवं भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जन्म हम सबके लिए प्रेरणा देने वाला है। भगवान श्रीकृष्ण एक कुशल राजा, नीतिवान एवं बुद्धिमान व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने हर प्रकार की परिस्थितियों का सामना अपना बुद्धि कौशल से किया। स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि हमें अपने बच्चों को अपने महापुरूषों के विषय में जानकारी देनी चाहिए ताकि उनको अच्छे संस्कार मिल सके और वे धर्म की रक्षा कर सकें।

आर्य समाज के सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम स्वामी सुमेधानंद सरस्वती का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री महेश शर्मा, आर्य समाज के प्रधान अरूण ग्रोवर आर्य, सचिव डॉ. राजवीर शास्त्री, पूर्व प्रधान बुद्धराम आर्य, भूप सिंह पटवारी, पॉयनियर स्कूल के डायरेक्टर विजय निर्मोही, पूर्व पार्षद पंकज मुखी, मा. रोशन लाल गोदारा, नन्दलाल चराईपौत्रा, जितेन्द्र आर्य, हरीश वर्मा, हरीश गांधी, बनारसी दास मोंगा, रामकुमार, सीमा ग्रोवर, सीमा मुंजाल, नीतू झाम्ब, सुषमा भ्याना, रीमा बंसल, अनुराधा आर्या, सपना आर्या सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।