(Fatehabad News) रतिया। भाजपा सांसद कंगना रानौत द्वारा किसानों के विरोध में दिए गए ब्यान पर रतिया विधानसभा से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं रिटायर्ड चीफ इंजीनियर दर्शन लाल हांसू ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सांसद की यह टिप्पणी किसानों के प्रति भाजपा की मानसिकता को दर्शाती है। भाजपा सांसद ने देश के धरतीपुत्रों को अपमानित करने का काम किया है, जिसे कांग्रेस और प्रदेश की जनता द्वारा किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

कांग्रेस नेता ने कहा : किसान अपने हुए एक-एक जुल्म का विधानसभा चुनावों में देगा जवाब

प्रदेश का किसान आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को इसका जवाब देगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा शुरू से ही किसानों की विरोधी रही है। पहले किसानों को उजाडऩे के लिए तीन काले कृषि कानून लाए। इसके विरोध में किसान कई महीनों तक सडक़ों पर डटे रहे। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए हरियाणा की भाजपा सरकार ने उनके रास्तों में कीलें गढ़वाने और उन पर लाठियां बरसाने का काम किया। भाजपा की किसानों के प्रति कू्ररता यही नहीं थमी, प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा लेने के लिए भी अन्नदाता को कई महीनों तक धरना-प्रदर्शन करना पड़ा है। दर्शन लाल हांसू ने कहा कि किसान भाजपा द्वारा उस पर ढहाए गए जुल्मों को अभी भूला नहीं था कि भाजपा सांसद कंगना रानौत ने आंदोलन कर रहे किसानों को हत्यारा कहकर जले पर नमक छिडक़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि किसानों से किए वादों को पूरा करने में नाकाम मोदी सरकार का दुष्प्रचार तंत्र लगातार किसानों का अपमान करने में जुटा हुआ है। भाजपा ने किसानों को किसी तरह की राहत नहीं दी गयी और ऊपर से लगातार उनका चरित्र हनन कर रही है।