Fatehabad News : सेवा भारती द्वारा धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

0
54
Independence Day was celebrated with great enthusiasm by Seva Bharti
(Fatehabad News) फतेहाबाद। सेवा भारती द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। हंस कालोनी स्थित सेवा भारती बाल संस्कार केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल ज्याणी ने भाग लिया। उन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सेवा भारती फतेहाबाद के संरक्षक हीरा लाल गुप्ता व प्रधान मदन गोपाल नारंग ने मुख्यअतिथि का स्वागत किया और सेवा भारती द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी दी।

भाषा, क्षेत्र, धर्म और जाति के भेदभाव को मिटाकर देश के विकास में दें योगदान : अनिल ज्याणी

इस अवसर पर सेवा भारती बाल संस्कार केन्द्र के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनिल ज्याणी ने कहा कि आज हम स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। यह उस आजादी का जश्न है, जिसे हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने 200 वर्षों के संघर्ष के बाद प्राप्त किया था। इसी दिन ब्रिटिश हुकूमत की बेडिय़ों में जकड़ी भारत मां को मुक्ति मिली थी। हम हमारे महान क्रांतिकारियों के बलिदान को याद कर उन्हें नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे क्रांतिकारियों के विचार हमें देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। अनिल ज्याणी ने कहा कि हमें भाषा, क्षेत्र, धर्म और जाति के भेदभाव को मिटाकर अपने देश की प्रगति और समृद्धि के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए। अंत में उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया और सेवा भारती द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सेवा भारती के सचिव लीलाराम दहिया ने मुख्यअतिथि का धन्यवाद किया। इस अवसर पर समाजसेवी राहुल लोहिया, गुरबख्श मोंगा, सुदर्शन बत्रा, अनिल गर्ग, सविता गर्ग, विभाग अध्यक्ष परमजीत शर्मा, जिला सचिव नरेश बंसल, कैशियर डॉ. रमन आहूजा, अशोक मक्कड़, नीलम नारंग, महिला विंग प्रधान नीलम बत्रा, वीना भ्याना, अंजू बत्रा, दीपक रूखाया, संजय रूखाया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।