Fatehabad News : कार्यकारी अभियंता ने किया कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान , 10 दिन से चल रहा आंदोलन स्थगित

0
58
Fatehabad News : कार्यकारी अभियंता ने किया कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान , 10 दिन से चल रहा आंदोलन स्थगित
कर्मचारियों की गेट मीटिंग को संबोधित करते कर्मचारी नेता।

(Fatehabad News) फतेहाबाद। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता और कर्मचारियों के बीच चल रहा विवाद आखिरकार खत्म हो गया। आज एक्सईन के कार्यालय में आल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन यूनिट फतेहाबाद के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत हुई। यूनियन का प्रतिनिधिमंडल यूनिट प्रधान अमित शर्मा के नेतृत्व में बातचीत के लिए अधिकारी से मिलने पहुंचा।

आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा

बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने बारे विस्तार से चर्चा की गई। एक्सईन द्वारा कर्मचारियों का समस्याओं का निपटान करने पर यूनियन ने संतोष जाहिर करते हुए आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा की। अधिकारी से बातचीत से पूर्व कर्मचारियों की गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता अमित शर्मा व रामनिवास शर्मा ने बताया कि एक्सईन फतेहाबाद की तानाशाही के विरोध में कर्मचारियों द्वारा पिछले 10 दिन से विरोध गेट मीटिंग की जा रही थी।

एक्सईन कर्मचारियों के कार्यों के प्रति गंभीर नहीं

यूनियन का कहना था कि एक्सईन कर्मचारियों के कार्यों के प्रति गंभीर नहीं हैं और कर्मचारियों की फाइलों को अनावश्यक आपत्ति लगाकर अटकाया जाता है। कर्मचारियों के एनुअल इंक्रीमेंट सेफ्टी कोड टेस्ट के नाम पर रोकी गई जो कि कर्मचारियों द्वारा 2018 में पास कर लिया गया था। कच्चे कर्मचारियों की सैलरी में डिफरेंस है उसका कोई समाधान नहीं किया जा रहा।

बकाया बिलों की रिकवरी की गलत लिस्ट के आधार पर कच्चे व पक्के कर्मचारियों को पनिशमेंट दी गई है जबकि पीछे इलेक्शन के दौरान कनेक्शन काटने से रोकने के सरकार व निगम मैनेजमेंट के आदेश थे। कर्मचारियों के मेडिकल बिल की पेमेंट को लम्बे समय तक जारी नहीं किया जाता।

यूनियन ने इन सभी समस्याओं को अधिकारी के सामने विस्तार से रखा। वार्ता बिल्कुल सौहार्दपूर्ण रही व कार्यकारी अभियंता द्वारा विश्वास दिलाया गया कि भविष्य में कर्मचारियों के कार्यों को समय पर किया जाएगा। इसी आश्वासन पर यूनिट प्रधान द्वारा आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा की गई व सभी कर्मचारियों को इसे आंदोलन जीत बताते हुए बधाई दी।

यह भी पढ़ें : Fatehabad News : महाप्रयाग महाकुंभ के सांस्कृतिक, वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व पर बीएड कॉलेज में व्याख्यान