(Fatehabad News) रतिया। श्री अरोड़वंश महासभा के अध्यक्ष अशोक ग्रोवर ने युवा अरोड़वंश वेलफेयर समिति का गठन करके डॉ.पीयूष अरोड़ा को युवा अरोड़वंश वेलफेयर समिति का अध्य्क्ष नियुक्त किया और अध्यक्ष डॉ.पीयूष अरोड़ा को युवा अरोड़वंश की कार्यकारणी बनाने के सभी अधिकार सौंपे गए।

वहीं डॉ.पीयूष अरोड़ा ने अपनी नियुक्ति पर अरोड़वंश सभा के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंप गई है,उस जिम्मेदारी पर हमेशा खरा उतरेंगे और समाज के हितों के लिए बढ़-चढ़ कार्य करेंगे। युवा अरोड़वंश के अध्यक्ष डॉ.पीयूष अरोड़ा अपनी नवगठित कार्यकारिणी के साथ श्री अरोडवशं सभा प्रधान अशोक ग्रोवर के निवास पर पहुंचकर युवा अरोड़वंश समिति बनाने पर उनका आभार जताया।

सामाजिक गतिविधियां का आयोजन युवा अरोडवंश करेंगी

इस मौके पर प्रधान अशोक ग्रोवर ने युवा अरोडवंश समिति का स्वागत करते हुए बताया कि रक्तदान कैंप लगाना,पौधारोपण करना,मेडिकल जांच कैंप लगाना सहित अन्य कई सामाजिक गतिविधियां का आयोजन युवा अरोडवंश करेंगी। वह उनका हर समय पूरी सभा के साथ सहयोग करेंगे। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वह समय-समय पर मिलकर समाजिक गतिविधियों से जुड़ते हुए कार्यक्रम आयोजित करें।

घोषित युवा कार्यकारिणी में महासचिव के तौर पर कुमार सचदेवा,कोषाध्यक्ष हैप्पी सिंह सेठी,उपाध्यक्ष मोहन चिल्लाना,गुरप्रीत सिंह सचदेवा,सचिव सुमित कुमार ग्रोवर,अनमोल सचदेवा,सह-कोषाध्यक्ष आरुष ग्रोवर,दीपक मोंगा व गगन वत्स,सह-सचिव मनोज अरोड़ा,आशीष नागपाल,मनीष बत्रा,सौरव मोंगा,सुरेश सेठी,संगठन मंत्री सतीश ककड़,सह-संगठन मंत्री दिनेश सचदेवा,

सोनल ग्रोवर,प्रचार सचिव हरप्रीत सिंह ग्रोवर,साजन सचदेवा,दिनेश मोंगा,लीगल एडवाइजर एडवोकेट गोहित ढींगरा,पीआरओ सन्नी सेठी,मनीष कक्कड़,मनजीत सिंह कक्कड़,ईशान नागपाल,गुलशन मोंगा,सलाहकार कमेटी गौरव डोडा,रोबिन ग्रोवर,शंटी मोंगा,रजत मोंगा,रजिंद्र मोंगा,दीपगगन मोंगा,मीडिया प्रभारी कृष्ण मोंगा,अमन सेठी,सागर ग्रोवर को जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर रणजीत सिंह ग्रोवर,प्रेम सेठी,आदर्श ग्रोवर आदि सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Fatehabad News : पारंपरिक खेती से हटकर कृषि विविधिकरण को अपनायें किसान : एडीसी अनुराग ढालिया