Fatehabad News : उपायुक्त मनदीप कौर ने गांव दरियापुर में लगाई त्रिवेणी, दिया पर्यावरण का संदेश

0
75
Deputy Commissioner Mandeep Kaur planted Triveni in village Dariyapur
(Fatehabad News) फतेहाबाद। उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा है कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण का होना बहुत ही जरूरी है। पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। पर्यावरण को बचाने में सभी को आगे आने की जरूरत है, इसके लिए पौधारोपण जरूरी है।

पर्यावरण को बचाने में सभी को आगे आने की जरूरत : मनदीप कौर

हर व्यक्ति अपने जीवन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोगी बनें। उपायुक्त शुक्रवार को गांव दरियापुर में सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में त्रिवेणी लगाकर पौधारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया। सिंचाई विभाग रेस्ट हाउस में विभिन्न किस्मों के 100 से भी ज्यादा पौधे लगाकर पर्यावरण को बढ़ावा देगा। उपायुक्त ने कहा कि हर मानव को पर्यावरण की रक्षा के प्रति सजग होना होगा। हम सभी का दायित्व बनता है कि पौधे जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में पर्यावरण के महत्व को समझना होगा। पर्यावरण पर ही मानव के अलावा सभी जीवों की जिंदगी टिकी है। पर्यावरण की रक्षा के लिए हर व्यक्ति को वृक्ष लगाना जरूरी है। उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि पेड़ लगाओ -पेड़ बचाओ, जीवन बचाओ को एक जिम्मेदारी लेते हुए धरती पर रहने वाले हरेक इंसान को समझना और मानना चाहिये। पेड़ों को बचाने के लिए हमें अपना हर संभव प्रयास करना चाहिए अपने स्वस्थ पर्यावरण और हरी पृथ्वी को बचाने के लिये हम सभी के लिये बहुत जरूरी हो गया है हर व्यक्ती को हर साल कम से कम दो पेड़ लगाने और उसका संरक्षण करने की  जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता ओपी बिश्नोई, कार्यकारी अभियंता एनके भोला, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कंबोज आदि मौजूद रहे।।