Fatehabad News : चुनाव अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने पर कांग्रेस नेता दंदीवाल को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

0
3
Congress leader Dandiwal was honored with a citation
कुलां में बलदेव सिंह दंदीवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी

(Fatehabad News) टोहाना। हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए गए चुनाव अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा टोहाना से वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलदेव सिंह दंदीवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव दीपक बाबरिया की ओर से जारी किया गया ये प्रशस्ति पत्र उन्हें शनिवार को कुलां में कांग्रेस पार्टी में चुनाव कार्यालय में पहुंचें पार्टी के सिरसा लोकसभा के प्रभारी कुलजीत सिंह बाछल, कांग्रेस पार्टी के कोऑर्डिनेटर राजन मदान व अन्य पदाधिकारियों द्वारा सौंपा गया।

इसे लेकर बलदेव सिंह दंदीवाल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का आभार प्रकट किया है अथवा भविष्य में भी पार्टी में अपनी सेवाएं यूं ही जारी रखने का विश्वास दिलाया है। विदित है कि बलदेव सिंह दंदीवाल पिछले काफी समय से कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं। बीते लोकसभा चुनाव में सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को लेकर उन्होंने पार्टी के प्रचार प्रसार में खूब पसीना बहाया था। कांग्रेस पार्टी में उनकी मेहनत के मद्देनजर पार्टी की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें जारी किए गए इस पत्र में प्रेषित किया गया है कि प्रदेश की उन्नति, विकास व लोकतांत्रिक मूल्यों के रक्षार्थ कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए गए चुनाव अभियान में बलदेव सिंह द्वारा अपनी सक्रिय भूमिका निभाई गई है। पत्र में लिखा हैं कि हम सब के नेता श्री राहुल गांधी जी के विचारों ( समानता, जातीय जनगणना हिस्सेदारी न्याय व भारत जोड़ो यात्रा) के मूल उद्देश्यों को प्रचार प्रसार के माध्यम से घर-घर पहुंचाने में उनका योगदान सराहनीय है। जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए उन्होंने जो कार्य किए, उसके लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा दंदीवाल का विशेष रूप से धन्यवाद किया गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव दीपक बाबरिया की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण हेतु पार्टी द्वारा निर्धारित साक्षात्कार प्रक्रिया में उन्होंने भाग लिया और उम्मीदवारों की संभावित सूची में उनको उचित स्थान प्राप्त हुआ। प्रशस्ति पत्र के जरिए पार्टी के महासचिव दीपक बाबरिया ने कहा है कि वह आशा करते हैं कि बलदेव सिंह पार्टी के लिए एक समर्पित सिपाही के रूप में अपनी जिम्मेदारियां का बखूबी निर्वहन करेंगे और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को अपना भरपूर सहयोग कर भारी बहुमत से विजई बनाने का कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : हम बंटे तो कटे थे, हम बंटे न होते तो भारत देश कभी गुलाम नहीं होता : योगी आदित्यनाथ