Fatehabad News : कांग्रेस नेता ने रतिया अनाज मण्डी में चलाया डोर टू डोर अभियान

0
108
Congress leader conducted door to door campaign in Ratia grain market
अनाज मण्डी में डोर टू डोर अभियान चलाते कांग्रेस नेता दर्शन लाल हांसू
(Fatehabad News) रतिया। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोलने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रतिया विधानसभा से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं रिटायर्ड चीफ इंजीनियर दर्शन लाल हांसू ने डोर टू डोर अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान के तहत कांग्रेस नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ रतिया अनाज मण्डी में जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों से बातचीत की और भाजपा सरकार द्वारा व्यापारियों का कामधंधा चौपट करने को लेकर लागू की जा रही नीतियों से अवगत करवाया। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कानून का राज कायम किया जाएगा और व्यापारी बेखौफ होकर कारोबार कर सकेंगे।
अनाज मण्डी में व्यापारियों से मिलते ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता दर्शन लाल हांसू ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने अब तक के शासनकाल में व्यापारियों को परेशान करने का काम किया है। बड़े पूंजीपतियों को रियायतें देकर छोटे कारोबारियों के कामधंधे को चौपट करने का काम किया है। आज प्रदेश में व्यापारी वर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। व्यापारियों के साथ फिरौती मांगने, लूटपाट व चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है जिस कारण आज प्रदेशभर का व्यापारी वर्ग सरकार से काफी नाराज है। कांग्रेस नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हार का सामना कर चुकी भाजपा के नेता अब खोखली घोषणाएं करके लोगों को बरगलाना चाहते हैं लेकिन प्रदेश की जनता जागरूक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियां भर्तियां भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। पक्की नौकरियों को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है। कौशल निगम के नाम पर कच्ची भर्ती कर पक्की नौकरियों को खत्म किया जा रहा है। प्रदेश में बढ़ते अपराध और नशे का सबसे बड़ा कारण बेरोजगारी है।
रतिया क्षेत्र के साथ इस सरकार ने जमकर भेदभाव किया। सरकार की नाकामी के कारण रतिया क्षेत्र नशे का गढ़ बनता जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों से वायदा किया कि कांग्रेस सरकार बनते ही रतिया में न केवल विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे वहीं रतिया को नशामुक्त करने के लिए नशा तस्करों को जेलों में डालने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ पवन कुमार भट्टू, भोला सिंह ब्राह्मणवाला, विकास ग्रोवर, सतपाल पूनियां, राजकुमार मजोका, हकीकत सिंह सरपंच, हरदीप सिंह एमपी सोत्तर, कृष्ण कुमार तनेजा प्रधान, रविन्द्र सिंह चहल, बलजीत सिंह एडवोकेट, सुरेश जिंदल, हरविन्द्र गर्ग, रूप गर्ग प्रधान, कालू खन्ना चेयरमैन, अमनदीप बराड़, अशोक कालड़ा, कुलदीप सिंह सिधू, मेजर सिंह प्रधान, मनजीत सिंह बराड़ प्रधान, सतपाल सिंह जम्मू, राजेश हांसू, मुरली, दीपक भाम्भू, नीतू हांसू, नीरज, सुनील पवार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।