Fatehabad News : नवोदय स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा चेरी का राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए हुआ चयन

0
3
Cherry, a class 11 student of Navodaya School, has been selected for the National Children's Science Exhibition
राष्ट्रीय स्तर पर बाल वैज्ञानिक के रूप में चयनित पीएम श्री जेएनवी खारा खेड़ी की कक्षा 11वीं की छात्रा चेरी अपना मॉडल प्रस्तुत करते हुए।

(Fatehabad News) फतेहाबाद। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खारा खेड़ी की कक्षा 11वीं विज्ञान की छात्रा चेरी का बाल वैज्ञानिक के रूप में राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी (राष्ट्रीय स्तर) के लिए चयन हुआ है। छात्रा चेरी का बाल वैज्ञानिक के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर विद्यालय के प्राचार्य अनूप सिंह ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी – 2024 जोकि विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं समाज पर आधारित है, का आयोजन एनसीईआरटी, दिल्ली द्वारा किया जाता है।

प्राचार्य अनूप सिंह ने बताया कि सत्र 2024 की विज्ञान प्रदर्शनी का प्रथम चरण जुलाई माह में संकुल स्तर पर हुआ था। तत्पश्चात संभाग स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय, बुटाना सोनीपत में हुआ था जिसमें नवोदय विद्यालय समिति के जयपुर संभाग के हरियाणा, राजस्थान एवं दिल्ली के 51 विद्यालयों के 166 बाल वैज्ञानिकों ने अपने विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किये थे जो कि पर्यावरण संरक्षण, कृषि सुधार, स्वास्थ्य देखभाल जैसे विषयों पर आधारित थे।

संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में इस विद्यालय की छात्रा चेरी का मॉडल पर्यावरण संरक्षण पर था जो कि न केवल नवाचार की मिसाल है बल्कि सामाजिक समस्याओं के समाधान का भी प्रयास है। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में चेरी का प्रदर्शन उत्कृष्ठ रहा तथा उनका चयन सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया।
उन्होंने कहा यह विद्यालय के लिए बड़ा गौरव का क्षण है कि विद्यालय की छात्रा चेरी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।

हमें विश्वास है कि यह छात्रा अपनी परियोजनाओं के माध्यम से विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर विद्यालय की उप-प्राचार्या कुसुम गुप्ता, वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश अग्रवाल, संदीप कुमार शर्मा, सुदेश कुमार सहित अन्य सभी शिक्षकों ने भी छात्रा चेरी को उनके समर्पण और कठिन परिश्रम के लिए सराहा तथा उन्हें राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

 

 

यह भी पढ़ें :  Fatehabad News : सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं के माध्यम से किया जाएगा ग्रामीणों की समस्याओं का हल : शर्मा चंद लाली