Fatehabad News : जनता के सवालों का जवाब देने की बजाय घोषणाओं के जाल में जनता को फंसा रहे हैं भाजपा नेता : सुभाष खिलेरी

0
68
BJP leaders are trapping the public in the web of announcements: Subhash Khileri
गांवों में जनसम्पर्क अभियान चलाते कांग्रेस नेता
(Fatehabad News) फतेहाबाद। भाजपा सरकार को अपने 10 सालों के शासन का हिसाब-किताब जनता के सामने रखना चाहिए। कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने भी इसको लेकर प्रदेश में ‘भाजपा सरकार से हरियाणा मांगे हिसाब’ पदयात्रा शुरू की है। यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष खिलेरी ने रविवार को फतेहाबाद के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क अभियान चलाते हुए कही। कांग्रेस नेता ने आज गांव धांगड़, एमपी रोही, बड़ोपल, चिंदड़ व खाराखेड़ी का दौरा कर ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें 13 अगस्त शाम को फतेहाबाद पहुंच रही हरयिाणा मांगे हिसाब यात्रा में शामिल होने और सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का जोरदार स्वागत करने का भी निमंत्रण दिया।

कांग्रेस नेता ने फतेहाबाद के अनेक गांवों का दौरा कर 13 को फतेहाबाद पहुंच रही दीपेन्द्र हुड्डा की यात्रा का दिया निमंत्रण

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सुभाष खिलेरी ने कहा कि प्रदेश की जनता को यह अधिकार है कि उसने जिस पार्टी को 10 सालों तक प्रदेश की बागडोर सौंपी, उसने इस दौरान प्रदेशवासियों के लिए क्या-क्या किया लेकिन भाजपा के नेता जनता के सवालों का जवाब देने की बजाय घोषणाओं के जाल में फंसाकर उनका ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेशवासी जान चुके हैं कि भाजपा सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया, जिसका वह जनता के बीच जाकर बखान कर सके। यही कारण है कि फतेहाबाद आए सीएम को भी कांग्रेस सरकार के समय करवाए गए विकास कार्यों को जनता के सामने बताना पड़ा। सुभाष खिलेरी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा झूठ की राजनीति की है। किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, महिलाओं और युवाओं पर जुल्म ढहाने का काम किया है। इस सरकार से प्रदेश का एक भी वर्ग ऐसा नहीं है जो खुश हो। कांग्रेस नेता ने कहा कि सभी लोग आज भाजपा सरकार से छुटकारा पाना चाहते हैं। यही कारण है कि लोकसभा चुनावों में जनता ने वोट की ताकत दिखाते हुए भाजपा सरकार का घमंड तोड़ते हुए उसे हॉफ कर दिया और विधानसभा चुनावों में भाजपा को पूरी तरह साफ करने का मन बना लिया है। सुभाष खिलेरी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही भाजपा के जनविरोधी फैसलों को बदला जाएगा और विकास के मामले में हरियाणा फिर देश में नंबर वन होगा। इस अवसर पर उनके साथ जोगीराम हड़ौली, भीरा राम बाजीगर, वजीर खिलेरी, विक्रम, राजकुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Ambala News : गांव दुराना में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : रेशनल वर्ल्ड स्कूल में मनाया तीज का त्यौहार

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में छात्रों के लिए कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन