Fatehabad News : हरियाणा में बिखर चुकी है भाजपा, एक-दूसरे को मनाने में जुटे हैं नेता : सुभाष खिलेरी

0
178
BJP is divided in Haryana, leaders are busy convincing each other
(Fatehabad News ) फतेहाबाद। प्रदेश के तीसरी बार सरकार बनाने का सपना देख रही भाजपा का सपना 8 अक्टूबर को चकनाचूर हो जाएगा। प्रदेश में आज भाजपा पूरी तरह बिखर चुकी है और मुख्यमंत्री आज दर-दर पर अपने नेताओं को मनाने में जुटे हुए हैं। भाजपा के हालात आज ऐसे हो चुके हैं कि उसे दूसरी पार्टियों से नेता उधार लेने पड़े हैं लेकिन प्रदेश की जनता भाजपा की सच्चाई को भली-भांति जान चुकी है और जनता ऐसे नेताओं की जमानत जब्त करवाने का काम करेगी। यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं फतेहाबाद जिले में हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा के तहत जन-जन तक कांग्रेस का संदेश पहुंचा रहे सुभाष खिलेरी ने कही।
कांग्रेस नेता सुभाष खिलेरी ने कहा कि फतेहाबाद जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा भारी हताशा में नजर आ रही है। टोहाना में भाजपा के कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार को अपनाने से पीछे हट चुके हैं। नामांकन में इसकी झलक साफ देखी गई थी। फतेहाबाद में भी टोहाना वाले हालात है। यहां भी भाजपाई अपने ही पार्टी के उम्मीदवार से खफा है। रतिया विधानसभा में तो भाजपा के विधायक ही उसका साथ छोड़ चुके हैं। गांवों में भाजपा प्रत्याशी से लोग हिसाब-किताब मांग रहे हैं, जिसका भाजपा नेताओं के पास जनता के सवालों का कोई जवाब नहीं है। सुभाष खिलेरी ने कहा कि आज प्रदेश में हर ओर कांग्रेस की लहर है। जनता का हर वर्ग आज खुलकर कांग्रेस के समर्थन में उतर चुका है। यही कारण है कि कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर हर रोज विपक्षी दलों के नेता कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल तक प्रदेश में तानाशाही सरकार चलाने वाले भाजपा का अंत नजदीक आ चुका है। 5 अक्टूबर को जनता अपने वोट की ताकत से भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी और पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस एक बार फिर हरियाणा में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी हो जाएगी और सभी कांग्रेसी एकजुट होकर पार्टी उम्मीदवार को रिकार्ड वोटों से जिताकर विधानसभा में भेजने का काम करेंगे।