Fatehabad News :सभी नागरिक तिरंगे झंडे के साथ सेल्फी लेकर करें वेबसाइट पर अपलोड : विधायक नापा 

0
103
All citizens should take a selfie with the tricolor flag and upload it on the website
(Fatehabad News) रतिया। विधायक लक्ष्मण नापा ने रविवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत नागपुर में तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है और घर-घर तिरंगा झंडा फहराया जायेगा। उन्‍होंने कहा कि तिरंगा यात्रा निकालना सभी नागरिकों में राष्‍ट्र के प्रति गर्व और एकता की भावना को जगाना है। विधायक लक्ष्मण नापा ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजन के साथ-साथ विशेषकर युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना है।

विधायक ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत नागपुर में निकाली तिरंगा यात्रा

इस दौरान तिरंगा यात्रा में हर वर्ग से लोंगो ने शामिल होकर हमारे अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विधायक ने कहा कि तिरंगा यात्रा में शामिल होना हर नागरिक के लिए अपने आप में गर्व की बात है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत तिरंगे झंडे के साथ सेल्फी लेकरपर अपलोड करें। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विकास कुमार लंग्यान, मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह, राधेश्याम नारंग विधानसभा संयोजक, एबीपीओ रणधीर सिंह, सरपंच अनीता कम्बोज, संजीव कम्बोज, डा. पुरण कम्बोज, बलदेव सिंह नंबरदार, रमेश नागर, सुनीत तनेजा, मास्टर सुल्तान, सुखविंद्र विनायक सहित  भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:  Fatehabad News : धांगड़ रैली में उमड़े जनसैलाब ने भाजपा टिकट पर अनिल सिहाग की दावेदारी को किया मजबूत

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : कृषि मंत्री कंवरपाल ने 12 अगस्त की जगाधरी शहर तिरंगा यात्रा व 18 अगस्त की मुख्यमंत्री नायब सैनी की छछरौली रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया निमंत्रण