Fatehabad News : भाविप् रतिया द्वारा भव्य तीज कार्यक्रम संपन्न

0
56
A grand Teej program was organized by Bhavip Ratia
रतिया। भारत विकास परिषद शाखा रतिया के महिला सदस्यों द्वारा टोहाना रोड स्थित कृष्णा होटल पर हरियाली तीज महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि प्रमुख समाजसेवी राज कुमार सिंगला की धर्मपत्नी अंजू सिंगला थी। विशिष्ट अतिथि की भूमिका सिटी थाना रतिया की पी.एस.आई. रेखा रानी ने निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा महिला प्रमुख डॉक्टर सबीना जैन ने की। आरजू जिंदल ने प्रकल्प प्रमुख की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डॉक्टर रणजीत कौर, सुनीता बत्रा, मंजू बाला, मंजीत कौर, नीरू मेहता, सुशीला रानी, सोनिया बंसल, बेअंत कौर, डॉ पुनीता जिंदल और डॉ गुरसिमरन कौर ने विशेष आमंत्रित अतिथि के तौर पर शिरकत की।

सभी अतिथियों और सदस्यों को तुलसी के पौधे भी किए वितरित

कार्यक्रम का आरंभ परंपरा अनुसार द्वीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् गायन के साथ किया गया। सर्वप्रथम शाखा महिला प्रमुख डॉक्टर सबीना जैन ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और सभी को तीज की बधाई दी। मुख्यातिथि अंजू सिंगला ने अपने संबोधन में कहा कि त्योहार हमे अपनी संस्कृति से जोड़े रखते हैं इसलिए हमे हर त्योहार मिलजुल कर और सद्भाव से मनाना चाहिए। पी.एस.आई. रेखा रानी ने सभी महिलाओं को तीज की बधाई दी व असमाजिक तत्वों से सुरक्षित रहने के तरीके समझाए। तत्पश्चात तीज से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे तीज गायन, नृत्य , वन मिनिट गेम, तीज झूला और तीज प्रश्नोत्री प्रतियोगिता व बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति प्रमुख थी। शाखा के समस्त महिला सदस्यों व बच्चों ने इस कार्यक्रम में अपनी कोई न कोई प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के पश्चात गेम में विजेता प्रतिभागियों व प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों और सदस्यों को तुलसी के पौधे वितरित किए गए।इस अवसर पर वरिष्ठ महिला सदस्य डॉक्टर सुनीता गोयल, महिला संस्कार प्रमुख रजनी गर्ग, संपर्क प्रमुख नेहा मेहता, सोनू सेठी, एडवोकेट अंजू गर्ग, डॉ निधि गोयल, गीतिका चोपड़ा, सीमा तनेजा, मीनू चिलाना,  संतोष तनेजा, ज्योति बांसल, शीनू गुप्ता, मंजू मोंगा, अनु गुप्ता, पूजा, अंजू तनेजा, शालू जैन, सीमा ढींगरा, कृष्णा सिंगला, किरण गोयल, अर्पिता, पूनम बंसल इत्यादि शाखा महिला सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
SHARE