Sirsa News : सिरसा में 25 मार्च से 20 अप्रैल तक बंद रहेंगी फतेहाबाद ब्रांच नहर

0
64
Sirsa News : सिरसा में 25 मार्च से 20 अपै्रल तक बंद रहेंगी फतेहाबाद ब्रांच नहर
Sirsa News : सिरसा में 25 मार्च से 20 अपै्रल तक बंद रहेंगी फतेहाबाद ब्रांच नहर

कल से शहर में एक समय होगी पेयजल की सप्लाई
Sirsa News (आज समाज) सिरसा: हरियाणा के सिरसा में फतेहाबाद ब्रांच नहर 25 दिन तक बंद रहेंगी। सिंचाई विभाग ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड द्वारा वार्षिक मेंटेनेंस का कार्य करने के चलते नहर को बंद करने का फैसला किया है। नहर 25 मार्च से 20 अप्रैल तक बंद रहेंगी। फतेहाबाद ब्रांच के एक्सईएन से इसका लेटर मिलने के साथ ही पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से पानी की राशनिंग की प्लानिंग कर ली गई है।

16 मार्च से सिरसा शहर में एक समय पेयजल सप्लाई दी जाएगी। सुबह 4.30 बजे से 7 बजे तक ही घरों में पानी की सप्लाई आएगी। पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के एसडीओ दीपक रेवड़ी का कहना है कि मेजर डिस्ट्रीब्यूटरी में 23 मार्च को पानी आएगा। इसके दो दिन बाद 25 मार्च से 20 अप्रैल तक नहर बंदी रहेगी। दो दिन में पानी का स्टोरेज किया जाएगा। कोशिश रहेगी कि आम जन को पेयजल संबंधी दिक्कत ना झेलनी पड़े।

लोगों को पेयजल सप्लाई की कमी का करना पड़ सकता है सामना

फतेहाबाद ब्रांच के जरिए जिले में सिरसा शहर, ऐलनाबाद व नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में पेयजल सप्लाई आती है। इस कारण शहर व इन क्षेत्रों के गांवों की पांच लाख से अधिक आबादी प्रभावित होगी। 25 मार्च तक सभी गांवों व शहर के जलघरों में पर्याप्त स्टोरेज होनी भी मुश्किल है। ऐसे में जनता को पेयजल सप्लाई की कमी झेलनी पड़ सकती है।

इन डिस्ट्रीब्यूटरी के जरिए की जाती है जिले में पानी की सप्लाई

सिरसा जिले की सात डिस्ट्रीब्यूटरी मेजर, बरवाली, शेरावाली, गिगोरानी, कुतियाणा, बनमंदोरी डिस्ट्रीब्यूटरी व नोहर फीडर में भाखड़ा नहर से ही पानी की सप्लाई आती है। यह सप्लाई फतेहाबाद होते हुए सिरसा आती है। इन्हीं डिस्ट्रीब्यूटरी के जरिए सिरसा शहर व गांवों के जल घरों में पानी का भंडारण किया जाता है।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में आज बारिश का यलो अलर्ट

ये भी पढ़ें : सोनीपत में भाजपा के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या