सुबह 11 बजे से 3 बजे तक विधायकों के घरों के बाहर सरकार खिलाफ नारेबाजी होगी
Punjab Farmers Protest (आज समाज), चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की बैठक का आयोजन इसड़ू भवन में किया गया। संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक शाम 6 बजे तक चली। जिसके बाद किसान नेता ने बताया कि मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए। पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायकों के घरों का 10 मार्च को किसान धरना देंगे। 11 बजे से 3 बजे तक विधायकों के घरों के बाहर सरकार खिलाफ नारेबाजी होगी। जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के प्रधान हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने कहा कि 10 मार्च को पूरे पंजाब भर में किसान आम आदमी पार्टी के विधायकों के घरों के घेराव कर नारेबाजी करेंगे। 11 बजे से 3 बजे तक धरना जारी रहेगा।
किसान नेताओं ने सीएम को दिया खुली बहस का चैलेंज
15 मार्च को चंडीगढ़ के किसान भवन में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को किसानों की मांगों को लेकर खुली डिबेट का चैलेंज दिया है। लक्खोवाल ने कहा कि पंजाब भर में एसकेएम द्वारा जो धरने दिए जाने थे अभी उसे मुलतवी किया गया है। दरअसल, किसान मांगों के पूरा न होने के कारण लगातार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विरोध कर रहे हैं। दो दिन पहले सीएम भगवंत मान के साथ हुई किसान नेताओं की बैठक बेनतीजा रही थी। जिसके बाद किसानों ने चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने के की तैयारी की।
चंडीगढ़ जाने से सरकार ने रोका
पंजाब से सटे चंडीगढ़ के 18 बार्डरों को पुलिस ने मंगलवार रात से ही सील कर दिया था। पुलिस ने कई किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया और कइयों को हाईवे पर निकलने ही नहीं दिया था। लक्खोवाल के प्रधान हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने कहा कि पहले किसानों की लड़ाई केंद्र सरकार के खिलाफ थी, लेकिन अब पंजाब सरकार ने किसानों की छोटी-छोटी मांगें नहीं मानी। मीटिंग में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के द्वारा गलत व्यवहार किसानों के साथ किया गया। इसी विरोध में किसान अब सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर है। आज बैठक में अगली रणनीति बनाए जाने को लेकर फैसला किया जाएगा। केंद्र सरकार के साथ-साथ अब पंजाब सरकार भी किसानों के विरोध हो गई है लेकिन किसान नेता दबने वाले नहीं है।
ये भी पढ़ें : Punjab CM News : नशा मुक्त पंजाब के लिए लोगों का सहयोग जरूरी : सीएम
ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : पंजाब कांग्रेस में गजब का समन्वय : बघेल