रोहतक: पूर्व मंत्री के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे किसान

0
309

संजीव कुमार, रोहतक:

किसान ग्रोवर के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने के मूड में दिखाई दे रहे हैं। पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर के माफी मांगने से इनकार करने के बाद अब किसान संगठन भी अड़ गए हैं। ग्रोवर के घर से कुछ दूरी पर मंगलवार को शुरू किए गए धरने को अब बड़ा आंदोलन बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां पक्का धरना लगाया जाएगा। बारिश को देखते हुए सारे इंतजाम किए जाएंगे और धरने पर लोगों की संख्या बढ़ाई जाएगी। दोनों पक्षों के अड़ने से जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं।