Punjab Farmers Protest : प्रदेश के सभी टोल आज फ्री कराएंगे किसान

0
21
Punjab Farmers Protest : प्रदेश के सभी टोल आज फ्री कराएंगे किसान
Punjab Farmers Protest : प्रदेश के सभी टोल आज फ्री कराएंगे किसान

कल आप और भाजपा नेताओं के घरों के बाहर पक्के मोर्च लगाए जाने का फैसला

Punjab Farmers Protest (आज समाज), चंडीगढ़ : मांगों को लेकर प्रदेश के किसान संगठनों ने अपने संघर्ष को तेज करने का ऐलान कर दिया है। इसी के चलते आज प्रदेश भर के टोल प्लाजा फ्री कराए जा रहे हैं। वहीं शुक्रवार 18 अक्टूबर को किसान नेता आप और भाजपा नेताओं के घरों के बाहर पक्का मोर्चा लगाने जा रहे हैं। यह फैसला भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां तरफ से लिया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां और महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने बताया कि संगठन की 5 सदस्यीय राज्य नेतृत्व टीम ने यह फैसला लिया है। फैसले के अनुसार दोनों तरह के मार्च लगातार दिन रात जारी रहेंगे।

यह मोर्चा इन भाजपा नेताओं के घरों के बाहर भी लगेगा

किसान नेताओं ने बताया कि मुख्य रूप से भाजपा नेता अरविंद खन्ना, परनीत कौर और आप के सारे मंत्रियों एवं विधायकों के घरों के बाहर मोर्चा लगाया जाएगा। धान की खरीद उचित तरीके न होने के विरोध में यह फैसला लिया गया। प्रदर्शन केंद्र और पंजाब सरकार दोनों के खिलाफ है। किसान-मजदूरों की कई मांगे है। इन मांगों में एमएसपी पर धान की निर्बाध खरीद शुरू करना है। इसके अलावा कई अन्य मांगें इसमें शामिल है। जिस पर केंद्र की भाजपा और राज्य की ्न्नक्क सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है।

किसान नेताओं ने केंद्र और पंजाब सरकार पर किसानों की इन उचित मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। जो कॉपोर्रेट समर्थक विश्व व्यापार संगठन की खुले बाजार नीति के विरोधी हैं। उन्होंने सभी गांवों के किसानों और मजदूरों से अपील की है कि वे केंद्र और राज्य सरकार के इस घातक हमले को हराने के लिए दिन रात एक कर दें । उसी ताकत के साथ इन मोर्चों पर पहुंचे। अभी कुछ दिन पहले भी पंजाब में किसानों ने अपना संघर्ष किया था। जिसके बाद भी किसानों की मांगों पर कोई तव्वजों नहीं दी गई। जिसके बाद अब किसानों ने संघर्ष को और तेज करने का फैसला लेते हुए यह कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें : Stubble Burning Problem : पराली का वैज्ञानिक तरीके से करें प्रबंधन : मान