नीलोखेड़ी/करनाल : किसानों को मिलेगी 10 घंटे बिजली आपूर्ति : विधायक धर्मपाल गोंदर

0
472
Dharampal Gondar
Dharampal Gondar

प्रवीण वालिया, नीलोखेड़ी/करनाल

नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर ने बताया कि हरियाणा सरकार ने किसानों की बिजली आपूर्ति बढ़ाने का फैसला लिया है। अब किसानों को रोजाना 8 घंटे की बजाए 10 घंटे बिजली आपूर्ति मिलेगी। इसका सबसे अधिक फायदा धान उत्पादक किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसानों के सच्चे हितैषी हैं तथा उनकी मंजूरी के बाद ही यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए दोनों बिजली कंपनियों उत्तर व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हंै। उन्होंने कहा कि मानसून की देरी के चलते धान की बिजाई के लिए किसानों को 2 घंटे अतिरिक्त बिजली का निर्णय के तहत अतिरिक्त बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई है। इससे किसानों को फसल में पानी की कमी को दूर करने में सहायता मिलेगी।