Unnat Kisan Mobile App : पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में मदद करें किसान : कृषि मंत्री

0
24
Unnat Kisan Mobile App : पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में मदद करें किसान : कृषि मंत्री
Unnat Kisan Mobile App : पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में मदद करें किसान : कृषि मंत्री

कृषि मंत्री ने किसानों को कृषि अपशिष्ट प्रबंधन मशीनें आसानी से उपलब्ध कराने के लिए उन्नत किसान मोबाइल एप लॉन्च किया

Unnat Kisan Mobile App आज समाज, चंडीगढ़ : राज्य में धान की कटाई का मौसम शुरू होने से पहले प्रदेश सरकार ने फसल अवशेष के सफल निपटान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डिंया ने किसानों के लिए उन्नत किसान मोबाइल एप लॉन्च किया है। जिसके द्वारा किसान अत्याधुनिक कृषि मशीनों की संपूर्ण जानकारी लेने के साथ-साथ मशीने खरीद भी सकेंगे। उन्होंने राज्य के किसानों से पर्यावरण को फसल अवशेष जलाने से होने वाले प्रदूषण से बचाने का आग्रह करते हुए किसानों से इस मोबाइल ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करने को कहा।

एप के माध्यम से आसानी से उपलब्ध होंगी सीआरएम मशीनें

राज्य के किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनें आसानी से उपलब्ध करवाने के लिए उन्नत किसान मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है। लघु एवं सीमांत किसानों की सीआरएम मशीनों तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के संबंध में मुख्यमंत्री कृषि मंत्री ने भगवंत सिंह मान की वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि इस ऐप पर किसानों के लिए 1.30 लाख से अधिक सीआरएम मशीनों की मैपिंग की गई है।

इस मोबाइल एप्लिकेशन के द्वारा किसान अपने आस-पास उपलब्ध मशीनों को आसानी से बुक कर सकते है। मशीन के उपयोग की निगरानी करने और किसानों द्वारा किए गए सभी अपशिष्ट प्रबंधन गतिविधियों का दस्तावेजीकरण करने के लिए प्रत्येक मशीन को खेती योग्य भूमि के क्षेत्र के अनुसार जियो-टैग किया गया है।

इस तरह करें डाउनलोड

उन्होंने राज्य के किसानों से पर्यावरण को फसल अवशेष जलाने से होने वाले प्रदूषण से बचाने का आग्रह करते हुए किसानों से इस मोबाइल ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करने को कहा। उन्होंने बताया कि यह ऐप Google Play https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.unnatkisan और Apple App Store https://apps.apple.com/in/app पर उपलब्ध है। /unnat -kisan/id6451381977 से डाउनलोड किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें : Moga Crime News : लिव इन में रह रही 50 वर्षीय महिला की हत्या

ये भी पढ़ें : Punjab News : राज्य सरकार धान खरीद के लिए पूरी तरह तैयार : मान