Punjab News : मछली पालन को अपनाएं किसान : खुड्डियां

0
121
मछली पालन को अपनाएं किसान : खुड्डियां
मछली पालन को अपनाएं किसान : खुड्डियां

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़। पंजाब के पशु पालन, डेयरी विकास और मत्सय पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि एक साल प्रदेश में मत्सय पालन के क्षेत्र में बहुत अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मात्र एक साल में प्रदेश में मत्सय पालन क्षेत्रफल 42,031 एकड़ से 43,973 एकड़ हो गया है।

उन्होंने दूसरे किसानों को भी मत्सय पालन का धंधा अपनाने के लिए प्रेरित किया क्योंकि पंजाब सरकार मछली पालन को खेती के सहायक पेशे के तौर पर उत्साहित करने के लिए हर संभव यत्न कर रही है जिससे किसानों की आमदन में विस्तार किया जा सके। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 16 सरकारी मछली पूंग फार्मों से मछली पालकों को किफायती दरों पर मानक मछली पूंगा मुहैया करवाए जा रहे हैं।

1315 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में किसान झींगा की खेती कर रहे

उन्होंने बताया कि झींगा पालकों की सुविधा के लिए जिला श्री मुक्तसर साहिब के गांव ईना खेड़ा में स्थित डैमोनस्ट्रेशन फार्म- कम- प्रशिक्षण सैंटर में सेवाएं प्रदान की जा रही है। खुड्डियां ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा खारे पानी के साथ प्रभावित दक्षिण- पश्चिमी जिलों में झींगा की खेती को भी उत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि 1315 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में किसान झींगा की खेती कर रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार द्वारा मछली और झींगा के तालाब, मछली ट्रांसपोर्ट वाहनों की खरीद, मछली क्योसक/ दुकानों, कोल्ड स्टोरेज प्लांट, मछली फीड्ड मीलों और सजावटी मछली संबंधित ईकाईयों जैसे अलग- अलग प्रोजेक्टों को अपनाने के लिए 40 प्रतिशत से 60 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। पंजाब सरकार ने लगभग 25 करोड़ रुपए की सब्सिडी दे कर 450 लाभपात्रियों को स्व- रोजगार मुहैया करवाया है।