Punjab News : किसानों का सरकार को ठेंगा, खेतों में जल रहे पराली के अवशेष

0
32
Punjab News : किसानों का सरकार को ठेंगा, खेतों में जल रहे पराली के अवशेष
Punjab News : किसानों का सरकार को ठेंगा, खेतों में जल रहे पराली के अवशेष

तीन दिन में 16 जगह जलाए गए पराली के अवशेष

सरकार ने इस साल तैयार किया था मास्टर प्लान

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : हर साल की तरह इस बार भी फसल अवशेष सरकार और आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बनेंगे। इस बात की गवाही कृषि विभाग द्वारा जुटाए गए आंकड़े बयान कर रहे हैं। दरअसल हर साल फसल अवशेष का निष्पादन एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। किसानों के पास कोई कारगर तरीका न होने के चलते वे इन अवशेषों को आग लगा देते हैं।

धान के अवशेष विशेष रूप से बड़ी समस्या हैं। सरकार हर साल किसानों से यह अपील करती है कि वे अवशेषों को आग न लगाएं लेकिन किसान सरकार की बात न मानते हुए इनमें आग लगाते हैं। इसका परिणाम वायु प्रदूषण में अत्याधिक वृद्धि के रूप में सामने आता है। इस साल भी सरकार के बड़े-बड़े दावों के विपरीत पंजाब में पराली जलना फिर से शुरू हो गई है। स्थिति यह है कि 15 सितंबर से लेकर अब तक तीन दिन में पराली जलने के मामले बीते दो सालों के अपेक्षा ज्यादा दर्ज किए गए हैं। पंजाब में तीन दिनों में पराली जलने के 16 मामले रिपोर्ट हो गए हैं।

अभी शुरू नहीं हुआ सीजन

सरकारी आकड़ों की बात करें तो धान कटाई का सीजन अभी शुरू नहीं हुआ है। धान की सरकारी खरीब एक अक्टूबर से शुरू होगी। इसलिए माना जा रहा है कि अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में ही धान कटाई का सीजन शुरू होगा। लेकिन अभी से धान के अवशेषों को आग लगाने के मामले सामने आने से सरकार और प्रशासन के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।

ये भी पढ़ें : Punjab News : युवाओं को हुनरमंद बनाना समय की जरूरत : अमन अरोड़ा

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना मेरा लक्ष्य : सीएम