Chandigarh News : किसान राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ : कृषि मंत्री

0
54
किसान राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ : कृषि मंत्री
किसान राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ : कृषि मंत्री

Chandigarh News (आज समाज)चंडीगढ़ : पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने जारी प्रेस बयान में कहा की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों की भलाई और खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह समर्पित है, क्योंकि किसान न केवल हमारे अन्नदाता हैं बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी हैं।

उन्होंने कहा  कि पंजाब सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था और समाज में किसानों के बहुमूल्य योगदान को मान्यता देते हुए किसान समुदाय की मदद और उन्हें सशक्त बनाने के अपने मिशन में दृढ़ है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान और उनकी निरंतर खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले  खुड्डियां ने बीकेयू (उगराहा) और पंजाब खेत मज़दूर यूनियन (पी.के.एम.यू.) के बैनर तले यहां मटका चौक पर इकट्ठे हुए किसानों से आज शाम को मुलाकात की। कृषि मंत्री ने किसानों से मांग पत्र प्राप्त किया और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी भलाई राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।