Haryana News: भिवानी में खेत से लौटते समय किसान की सड़क हादसे में मौत

0
84
Haryana News: भिवानी में खेत से लौटते समय किसान की सड़क हादसे में मौत
Haryana News: भिवानी में खेत से लौटते समय किसान की सड़क हादसे में मौत

आज सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला दरिया सिंह का शव
Bhiwani News (आज समाज) भिवानी: जिले के गांव में एक किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। किसान गत देर रात खेत से घर लौट रहा था। किसी अज्ञात वाहन ने किसान को टक्कर मार दी। किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आज सुबह किसान का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इधर, मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान भिवानी के गांव ढाणी मिरान निवासी करीब 50 वर्षीय दरिया सिंह के रूप में हुई है।

मृतक के बड़े भाई कांशी राम ने बताया कि उसका छोटा भाई दरिया सिंह खेतीबाड़ी करता है। वहीं दरिया सिंह को एक करीब 15 वर्ष की बेटी है। वहीं उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। अब दरिया सिंह की मौत हो गई। जिसके कारण बच्ची के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। कांशीराम ने बताया कि वे कुल 9 बहन-भाई (6 भाई 3 बहन) हैं। जिनमें से दरिया सिंह सबसे छोटा था।

दरिया सिंह मंगलवार रात को गया था खेत में

कांशीराम ने बताया कि मंगलवार रात को दरिया सिंह खेत में गया हुआ था। लेकिन रात को वापस घर नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि रात को दरिया सिंह वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव ढाणी मिरान के जलघर के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह लोगों ने सड़क किनारे दरिया सिंह का शव पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही वे भी मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा

तोशाम थाना के जांच अधिकारी एसआई उमेद सिंह ने बताया कि दरिया सिंह की एक्सीडेंट में मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच के अनुसार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। मृतक के भाई कांशीराम की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में 11-12 अप्रैल को हो सकता सीईटी