Faridabad News : .महिला को कोई नहीं मिल रहा है कोई साधन,असुरक्षित होने पर डॉयल करें पुलिस आपातकालिन नंबर : पुलिस आयुक्त

0
78
Faridabad News : महिला को कोई नहीं मिल रहा है कोई साधन,असुरक्षित होने पर डॉयल करें पुलिस आपातकालिन नंबर : पुलिस आयुक्त
दुर्गा शक्ति
  • तुरंत मिलेगी मदद नजदीकी दुर्गा शक्ति, पीसीआर या ईआरवी टीम महिला से संपर्क छोड़ेंगे घर सुरक्षित : सतेंद्र कुमार गुप्ता
  • महिला सुरक्षा के लिए फरीदाबाद पुलिस 24 घंटे तैनात, जनवरी माह में 42 महिलाओं को रात्रि के समय उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया

(Faridabad News) फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश के अंतर्गत महिला ईआरवी व दुर्गा शक्ति की टीम द्वारा महिला सुरक्षा की दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में बेहतर प्रयास करते हुए माह जनवरी में रात्रि के समय अपने गंतव्य तक पहुंचने में असमर्थ 42 महिलाओं को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाकर कानून व्यवस्था व महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने का सराहनीय कार्य किया है।

फरीदाबाद पुलिस के द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर लगातार जागरुकता कार्यक्रम किए जा रहे

पुलिस प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद पुलिस के द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर लगातार जागरुकता कार्यक्रम किए जा रहे है। फरीदाबाद के महिला थाना की ईआरवी व दुर्गा शक्ति द्वारा उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में रात्रि के समय अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में असमर्थ ऐसी महिलाओं की सहायता करते हुए महिलाओं को तुरंत ईआरवी व दुर्गा शक्ति के वाहनों द्वारा सहायता प्रदान करते हुए उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

42 महिलाओं को दुविधा के समय उनको उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया गया

इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की ईआरवी और दुर्गा शक्ति द्वारा महिला सुरक्षा के संबंध में सराहनीय कार्य करते हुए जनवरी माह 42 महिलाओं को दुविधा के समय उनको उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया गया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फरीदाबाद पुलिस के महिला थाना की ईआरवी व दुर्गा शक्ति टीम को निर्देशित किया हुआ है कि रात्रि के समय अपने- अपने क्षेत्र में सजगता से ग्रस्त करे और असमर्थ महिलाओं/ बच्चों को घर तक पहुंचाने में मदद करे ताकि महिला सुरक्षा को सुदृढ़ बनाया जा सके।

जिसपर फरीदाबाद पुलिस के महिला थाना की ईआरवी व दुर्गा शक्ति अपने अपने क्षेत्र में रात्रि के समय गस्त कर रही है। रात्रि के समय महिला को कोई साधन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट नही मिल पा रहा हो और अकेली असुरक्षित महसूस कर रही है तो वह फरीदाबाद पुलिस द्वारा जारी किए गए कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200, 7290010000 पर संपर्क करके पुलिस की मदद ले सकती है। जिसमें उसके नजदीकी दुर्गा शक्ति, पीसीआर या ईआरवी टीम उस महिला से संपर्क करके उसे सुरक्षित घर तक छोड़ेगी।

यह भी पढ़ें : Faridabad News : उमेश भाटी ने खिलाडिय़ों को पुरस्कार दे बढ़ाया हौंसला