Faridabad News : नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनायेंगे :विपुल गोयल

0
167
Will form BJP government in the state for the third time under the leadership of Naib Singh Saini: Vipul Goyal
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण।

(Faridabad News) फरीदाबाद। भाजपा जिला फरीदाबाद की विस्तृत कार्यकारिणी बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदेश  उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद में तीसरी बार कमल खिला कर केंद्रीय राज्यमंत्री राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को तीसरी बार देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजा और देश में तीसरी बार मोदी जी की सरकार बनाई ।

प्रदेश के चुनाव का भी बिगुल बज गया है और विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयारी में जुट चुके हैं। पार्टी को पूर्व विश्वास हैं आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्त्ता अपने अपने बूथों को जिताकर फरीदाबाद की सभी 6 की 6 सीटों को जीतेंगे और प्रदेश में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनायेंगे।

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और देश या  प्रदेश में जब भी भाजपा की सरकार बनती है वो कार्यकर्ताओं की सरकार बनती है। जबकि विरोधी पार्टियों में जब मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री चुनने की बारी आती है तो सिर्फ परिवार  के लोग ही चुने जाते हैं। विपुल गोयल ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं का काम सिर्फ  झूठ फैलाना और  झूठ की राजनीति कर जनता को गुमराह करना रह गया है।

फरीदाबाद के पंजाबी भवन में भाजपा की विस्तारित जिला कार्यकारिणी की बैअथ्क संपन्न हुई। जिसमे कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, शिक्षा मत्री सीमा त्रिखा, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़,  विधायक नरेंद्र गुप्ता, जि़ला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोहनपाल  सिंह,  ओमप्रकाश रेक्सवाल, महापौर सुमन बाला, वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री नीरा तोमर, चेयरमेन हुकम सिंह भाटी, धनेश अधलखा, जि़ला परिषद चेयरमेन विजय लोहिया, उप चेयरमेन धर्म चौधरी, उप महापौर मनमोहन गर्ग, टिपरचंद शर्मा, जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा, मनोज वशिष्ठ, प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र नेहरा, पूर्व जि़ला महामंत्री मूलचंद मित्तल, आर. एन सिंह आदि मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। भाजपा जिला फरीदाबाद की विस्तारित जिला कार्यकारिणी की दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की गई । भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल नागर  ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा और विधायक नरेन्द्र गुप्ता और अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह अरुआ ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया ।

पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा और मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़ ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर लोकसभा चुनाव में भाजपा ने फरीदाबाद से एक बड़ी जीत दर्ज की ।
इस बैठक में जि़ला  उपाध्यक्ष वजीर सिंह डागर, सुखबीर मलेरना, अनिल नागर, पंकज रामपाल, पंकज सिंगला, भारती भाकुनी, लक्ष्मण तंवर, जिला सचिव मुकेश अग्रवाल, पंकज सिवाल, लाल मिश्रा, गोल्डी अरोड़ा, सुनीता बघेल, कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, कार्यालय सचिव राजेश डागर, सचिन गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी राज मदान, सचेत जैन, समीर टंडन, जिले के प्रदेश में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश में मोर्चा,भाजपा जिला पदाधिकारी, मडंल अध्यक्ष व महामंत्री, मोर्चो के जिला अध्यक्ष व महामंत्री सभी जिला कार्यसमिति के सदस्य, प्रकोष्ठ और विभागों के जिला संयोजक, सह संयोजक आदि उपस्थित रहे ।