- विश्व विरासत दिवस पर अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के इतिहास विभाग के इंटैक
(Faridabad News) बल्लभगढ़। यंग हेरिटेज क्लब द्वारा हेरिटेज वॉक का किया गया आयोजन शुक्रवार को अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के इतिहास विभाग के इंटैक यंग हेरिटेज क्लब द्वारा महाविद्यालय से रानी की छतरी, बल्लभगढ़ तक हेरिटेज वॉक निकाल कर किया गया। हेरिटेज वॉक को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूक करती। इस रैली में महाविद्यालय के बीए की इतिहास विषय के अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
यूनेस्को ने वर्ष 1983 से हर साल 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस मनाने की शुरुआत की थी
अग्रवाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि हमारे पूर्वजों और पुराने समय की धरोहरों को संजोकर रखने वाली इस अनमोल विरासत की कीमत को ध्यान में रखकर ही संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को ने वर्ष 1983 से हर साल 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस मनाने की शुरुआत की थी। इससे पहले हर साल 18 अप्रैल को विश्व स्मारक और पुरातत्व स्थल दिवस के रुप में मनाया जाता था पर यूनेस्को ने हमारे पूर्वजों की दी हुई विरासत को अनमोल मानते हुए फिर इस दिवस को विश्व विरासत दिवस के रूप में बदल दिया।
सभी छात्राओं को इंटैक क्लब की जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया
इतिहास विभागाध्यक्ष व क्लब के संयोजक डा. जयपाल सिंह ने अपने संबोधन में सभी छात्राओं को इंटैक क्लब की जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। इतिहास विभाग की प्रवक्ता गौरव गुप्ता ने बताया कि अग्रवाल कॉलेज के इंटैक क्लब में अनेक छात्र हैं, जो भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिए हुए हैं
और महाविद्यालय का यह क्लब वर्ष 2009 से निरंतर विभिन्न प्रतियोगिताओं व शैक्षणिक भ्रमण द्वारा युवा पीढ़ी को भारत की ऐतिहासिक विरासतों व भारत के गौरवमयी इतिहास, सभ्यता व संस्कृति का ज्ञान करा रहा है। इस अवसर पर 26 विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए ऐतिहासिक विरासतों के संरक्षण हेतु अनेक जोशीले नारे लगाते हुए लोगों को ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
यह भी पढ़ें : Faridabad News : डायबिटीज मरीजों में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, समय पर नियंत्रण जरूरी : डॉ. सोनी