(Faridabad News) फरीदाबाद। नगर निगम के वार्ड नंबर-4 से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में भाजपा के जिला सचिव एवं पंजाबी नेता गोल्डी अरोड़ा ने अपने साथियों के साथ सोमवार को जनसंपर्क अभियान चलाते हुए डोर टू डोर जाकर लोगों से वोट मांगे और उन्हें विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान जगह-जगह गोल्डी अरोड़ा व भाजपा प्रत्याशी का लोगों ने स्वागत करते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया।

लोकसभा और विधानसभा की तर्ज पर नगर निगम में भी भाजपा छोटी सरकार बनाएगी

जनसंपर्क अभियान के तहत गोल्डी अरोड़ा ने संजय कालोनी, सेक्टर-23 आदि में नुक्कड सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा की तर्ज पर नगर निगम में भी भाजपा छोटी सरकार बनाएगी और भाजपा का ही मेयर बनेगा और उसके बाद ट्रिपल इंजन की सरकार सभी वार्डो का समुचित विकास करवाने में कोई कोर कसर बाक़ी नहीं छोड़ेगी।

इस मौके पर मुख्य रूप से ज्ञानेन्द्र भारद्वाज, नगेंद्र दत्ता, जुगल किशोर, राजीव महाजन (प्रधान), सचिन बंसल, रवि सोनी,बंटी अग्रवाल, मनी अरोड़ा, दीपक विरमानी, संजीव महाजन, मनीष बत्रा, विकास शर्मा, मनीष चौधरी, आशीष माटा, रोहित भाटिया, सागर दुआ, अशोक गेरा, दीपांकर आहुजा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : Faridabad News : युगांडा से पहली बार सूरजकुंड मेले में आई अंचला यहां के मित्रता भरे व्यवहार से हुई खुश