Faridabad News : छात्राओं को लेना चाहिए सुषमा स्वराज के जीवन से प्रेरणा : मूलचंद शर्मा

0
97
Faridabad News : छात्राओं को लेना चाहिए सुषमा स्वराज के जीवन से प्रेरणा : मूलचंद शर्मा
पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा कार्यक्रम के उपरांत कॉलेज स्टॉफ के साथ।

(Faridabad News) बल्लभगढ़। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि उनकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि सुषमा स्वराज 7 बार संसद की सदस्य के तौर पर चुनी गईं। इस दौरान उनको उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार भी मिला था। वहीं साल 1996 में वाजपेयी की सरकार में सुषमा स्वराज सूचना और प्रसारण मंत्री के तौर पर कैबिनेट में शामिल हुई थीं।

1998 में केंद्रीय मंत्रिमंडल को छोडक़र वह दिल्ली की पहली महिला सीएम बनीं

फिर साल 1998 में केंद्रीय मंत्रिमंडल को छोडक़र वह दिल्ली की पहली महिला सीएम बनीं। साथ ही उनको एक राजनीतिक दल की पहली महिला प्रवक्ता होने का गौरव प्राप्त है। उनके बोलने के कौशल की वजह से सुषमा स्वराज को लगातार तीन साल तक राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ हिंदी स्पीकर का पुरस्कार मिला था। आज के विद्यार्थियों को सुषमा स्वराज के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। और अपने जीवन को सँवारे का अथक प्रयास करते रहना चाहिए।

सुषमा स्वराज भारत की सबसे प्रसिद्ध राजनेताओं में से एक थी

वे शुक्रवार को सुषमा स्वराज की जयंती के मौके पर कॉलेज में आयोजित दूसरी वार्षिक खेल उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। विधायक मूलचंद शर्मा ने अपनी बात को जारी रखते हुए विद्यार्थियों एवं मौजूद लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि सुषमा स्वराज भारत की सबसे प्रसिद्ध राजनेताओं में से एक थी, जिनका 14 फरवरी को जन्म हुआ था। भले ही आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में आज भी उनका नाम और छाप उतनी ही गहरी है। सुषमा स्वराज को सबसे अच्छे विदेश मंत्री के तौर पर जाना जाता है।

वैसे तो वह भाजपा सरकार में मंत्री थीं, लेकिन सुषमा स्वराज की पहचान उनकी पार्टी से कम बल्कि उनके काम से होती थी। उनकी गिनती दरियादिल नेताओं में होती थी, जोकि सहानुभूति के लिए भी जानी जाती थीं। सुषमा स्वराज ने अपने कामों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखा। इस मौके पर स्वर्गीय सुषमा स्वराज की जयंती पर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बल्लभगढ़ से विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक पंडित मूलचंद शर्मा शुक्रवार स्वर्गीय सुषमा स्वराज की जयंती के मौके पर कॉलेज में आयोजित दूसरी वार्षिक खेल नित 2025 में पहुंचे थे। जहां विधायक मूलचंद शर्मा ने बेटियों को उनके सुनहरे भविष्य की बधाई दी।

इस मौके पर प्रिंसिपल रितिका गुप्ता, प्रिंसिपल रुचिका खुल्लर, प्रिंसिपल अग्रवाल कॉलेज संजीव गुप्ता, चंद्रशेखर, सपना सचदेवा, उषा दहिया, सपना नागपाल, भावना शर्मा सहित अन्य कॉलेजों से आए प्रोफेसर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल रुचिका खुल्लर ने अतिथियों का कार्यक्रम मेें पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : Faridabad News : नगर निगम चुनाव को फ्री एंड फेयर करवाने के बने भागीदार : सीईओ सतबीर मान