(Faridabad News) बल्लभगढ़। ठारू राम आर्य कन्या उच्चतम माध्यमिक विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अकादमिक, ओलंपियाड और अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
इस समारोह में विद्यालय के पूर्व प्रबंधक जगदीश चंद विरमानी , प्रबंधक दयानंद आर्य, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंगला , प्राचार्य श्रीमती किरन चुघ की गरिमामयी उपस्थिति रही। छात्राओं ने शिक्षा के महत्व को बताते हुए एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
छात्राओं की कड़ी मेहनत और उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई दी
प्राचार्या जी व समस्त ट्रस्टी गणमान्यों ने मेधावी छात्राओं को स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक पहनाकर व प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मेधावी छात्राओं के माता-पिता को भी अपने बच्चों की सफलता में अपनी खुशी साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया।
प्रबंधक श्री दयानंद आर्य ने छात्राओं की कड़ी मेहनत और उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई दी और छात्राओं को भविष्य में भी उत्कृष्ट परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या जी ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि मौन और ध्यान हमें महान ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। समारोह का समापन शांति पाठ से हुआ।
यह भी पढ़ें : Faridabad News : बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलकर भाजपा समाज हित का कर रही है कार्य: कृष्णपाल गुर्जर