(Faridabad News) बल्लभगढ़। सामाजिक संस्था जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के कार्यालय सैक्टर 2 बल्लभगढ़ पर आज पावन पर्व बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर हंस वाहिनी ज्ञान व विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर सर छोटूराम की जयंती मनाई। इस शुभ अवसर पर सामूहिक यज्ञ का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के प्रधान सन्तसिहं हुड्डा ने कहा कि ऋतुराज वसंत के आगमन पर बसंत पंचमी के पर्व को माता सरस्वती के जन्मदिवस के रूप में पूरे भारतवर्ष में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस मौके पर मुख्य सचिव सुनील शास्त्री ने कहा कि बसंत ऋतुओ का राजा है।
चारो ओर हरियाली व फूल खिल जाते है। वहीं अपने विचारों में संस्था के महासचिव सुभाष गहलोत सचिव देविचरण वैष्णव ने सर छोटूराम के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष सन्तसिहं हुड्डा, महासचिव सुभाष गहलोत, मुख्य सचिव सुनील शास्त्री, सचिव देविचरण वैष्णव, समाज सेवी राधारमन मिश्रा, रामकिशन हुड्डा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष डां प्रवेश लाम्बा, उपाध्यक्ष ओमदत्त शास्त्री, कोषाध्यक्ष लोकेश शास्त्री , लक्की वर्मा, दीपक गोयल, अमरदीप डागर, सुरेन्द्र बांकुरा, सुन्दर तेवतिया,राजकुमार फौगाट, पं अमीराम, सन्तोष शर्मा,बबलू छाबड़ा, शिवकुमार अन्य संस्था के सभी पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : लूट की योजना बनाते हुए एमएम ग्रुप के पांच सदस्य गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: Motorola G45 5G की कीमत में गिरावट, देखें नई कीमत और फीचर्स