(Faridabad News) सूरजकुंड (फरीदाबाद)। देसी-देसी ना बोला कर छोरी रै… इस देसी की फै न या दुनिया हो रही रै… जैसे ही हरियाणवी रॉकस्टार के नाम से विख्यात फॉक सिंगर एमडी देसी ने बड़ी चौपाल के मंच से गीत गाना शुरू किया तो दर्शकों ने नाचना शुरू कर दिया। हरियाणवी कलाकार एमडी देसी रॉकस्टार और सुभाष फौजी ने हरियाणवी गीतों से बड़ी चौपाल पर देर रात तक रंग जमाए रखा।

मेला परिसर की शाम सिंगर एमडी देसी रॉकस्टार और सुप्रसिद्ध गायक सुभाष फौजी के मदमस्त गीतों के नाम रही

इसी कड़ी में मेला परिसर की गुरुवार की शाम हरियाणवी सिंगर एमडी देसी रॉकस्टार और सुप्रसिद्ध गायक सुभाष फौजी के मदमस्त गीतों के नाम रही। सबसे पहले इन दोनों हरियाणवी कलाकारों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा का सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में इतनी बड़ी स्टेज पर आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद किया। वहीं मेला परिसर में की गई बेहतरीन व्यवस्था के लिए पर्यटन निगम और सूरजकुंड मेला प्रशासन की सराहना की।

बड़ी चौपाल के मंच से सांस्कृतिक संध्या में एमडी देसी रॉकस्टार और सुभाष फौजी ने ऐसा समां बांधा कि फिर रूकने का नाम नहीं लिया। उन्होंने निरंतर दो घंटे से भी अधिक समय तक अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर पर्यटन निगम के महाप्रबंधक आशुतोष राजन, एजीएम राजपाल सिंह, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण और काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Faridabad News : सूरजकुंड मेले में पर्यटकों को लुभा रही भील आर्ट कला