• 70 लाख की लागत से होगा 13 गलियों का आरएमसी से निर्माण कार्य : पं. मूलचंद शर्मा

(Faridabad News) बल्लभगढ़। चलो शहर की ओर अभियान के तहत रविवार को प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक पं मूलचंद शर्मा ने गर्ग कालोनी और मुकेश कालोनी में लगभग 70 लाख की लागत से 13 गलियों को आरएमसी से बनाए जाने के कार्य का स्थानीय निवासियों के हाथ नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।

इस मौके पर विधायक श्री शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास का पहिया लगातार आगे बढ़ रहा है और हर रोज एक नई कड़ी विकास में जुड़ रही है, बल्लभगढ़ क्षेत्र के विकास में भी कोई कमी वह नहीं रहने देंगे। बल्लभगढ़ गर्ग कॉलोनी पहुँचने पर स्थानीय निवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

नगर निगम द्वारा गलियों का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा

इस अवसर पर उन्होंने कॉलोनी वासियों का धन्यवाद भी व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने विधानसभा के चुनावों में जो तीसरी बार उनके ऊपर भरोसा जताया और विधायक बनाया है वह उसके लिए भी बल्लभगढ़ की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करते हैं ।

उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा यह गलियों का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। इस मौक़े पर नीरज शर्मा ने उन्हें शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं स्थानीय पार्षद सोनू वेष्णव ने भी कालोनीवासियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वह विधायक मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में बल्लभगढ़ के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर रवि दत्त, उमेश सैनी, सुषमा यादव, नीरज दत्त, टेकचंद शर्मा, राजकुमार वर्मा सहित कालोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Faridabad News : बल्लभगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष सोहनपाल छोंकर संग हुआ पार्षद सीमा चंदेल का सम्मान