- बूथ को मजबूत कर संगठन को मजबूत करें मंडल कार्यकर्ता : पंकज रामपाल
(Faridabad News) फरीदाबाद। भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की सहमति से भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद की 3 विधानसभाओं तिगांव, फरीदाबाद एवं बड़खल के 15 में से 13 मंडलों के मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की।
इस अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर, बडखल से विधायक धनेश अदलखा, बिहार से पूर्व सांसद राम कृपाल यादव एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने सभी नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
मंडलों की कार्यकारिणी में मंडल अध्यक्ष के अलावा दो महामंत्री, चार उपाध्यक्ष, पांच सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय सचिव, एक मीडिया प्रमुख, एक सोशल मीडिया प्रमुख, एक आईटी प्रमुख और कार्यकारिणी सदस्यों समेत कुल 46 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और भाजपा में परिवारवाद नहीं चलता : पंकज पूजन रामपाल
भाजपा फरीदाबाद के जिला अध्यक्षcने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और भाजपा में परिवारवाद नहीं चलता। लोकतान्त्रिक प्रक्रिया से चयनित सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए जाते हैं। मंडल कार्यकारिणी में जिन कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है वो लंबे समय से पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हैं और उन्होंने विभिन्न सांगठनिक पदों पर निष्ठापूर्वक कार्य किया है।
यह भी पढ़ें : Faridabad News : शहीदों की याद में निकली शांति यात्रा, मोमबत्तियों की रोशनी में गूंजे देशभक्ति के नारे