Faridabad News : 38 वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2025

0
96
38 वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2025
38 वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2025

(Faridabad News) सूरजकुंड (फरीदाबाद)। कला एवं संस्कृति विभाग, हरियाणा व पर्यटन निगम हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला की हर संध्या को शानदार बनाने के लिए सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इसमें हर रोज देश-विदेश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा दी जा रही प्रस्तुतियां दर्शकों को खूब लुभा रही हैं।

थीम स्टेट ओडिशा के कलाकारों ने नृत्य और सेना पराक्रम का अद्भुत नजारा किया पेश

इसी कड़ी में गुरुवार को बड़ी चौपाल पर सांस्कृतिक संध्या में इस बार के मेले के थीम स्टेट ओडिसा के कलाकारों ने नृत्य और सेना पराक्रम का अद्भुत नजारा पेश कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। ओडिसा कलाकारों के समूह ने बड़ी चौपाल के मंच पर तलवारबाजी से साहसी सेना के पराक्रम को दर्शाया। इनकी प्रस्तुति इतनी बेहतरीन रही की पंडाल में सभी लोगों ने तालियों से इनका अभिवादन किया।

बड़ी चौपाल पर सांस्कृतिक संध्या में ओडिशा की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कलाकारों ने खूब लूटी वाहवाही

इनके अलावा ओडिसा के शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियों को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। महिला कलाकारों के सामूहिक नृत्य ने सभी को ओडिसा की संस्कृति से रूबरू करवाया। इन नृत्यों में संबलपुरी और गोटीपुआ नृत्य की प्रस्तुति काफी शानदार रही। बड़ी चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में ओडिशा के कलाकारों ने देर रात तक समा बांधे रखा। इस अवसर पर काफी संख्या में पर्यटक मौजूद रहे।

इन कलाकारों ने हरियाणा सरकार द्वारा उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय मेले में इतना बेहतर मंच प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विरासत एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा का धन्यवाद व्यक्त किया है। इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन निगम के एमडी डा. सुनील कुमार, जी.एम. आशुतोष राजन सहित अन्य अधिकारी व काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : पैदल स्कूल जा रही छात्रा को डंपर ने टक्कर मारकर किया घायल

यह भी पढ़ें: Mahendragarh News : जिला स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में सिसोठ की चंचल ने पाया दूसरा स्थान, ग्राम पंचायत ने किया सम्मान