Faridabad News : लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में जगमगाए 11000 दीये

0
274
11000 lamps lit in Lakshmi Narayan Divyadham
लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में जगमगाए 11000 दीये

(Faridabad News) फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम सिद्धदाता आश्रम में दीपावली के अवसर पर 11000 मिट्टी के दीपक जलाए गए, वहीं पीठाधीश्वर स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने मां महालक्ष्मी का विशेष पूजन किया। उन्होंने दिव्यधाम, पुराने दरबार, श्री गुरु महाराज की समाधि और प्राचीन धूने पर भी भोग लगाया। स्वामीजी ने बताया कि भगवान के अयोध्या लौटने के उपलक्ष्य में दिवाली का पर्व हर वर्ष धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

इस बार की दीवाली इस मायने में ज्यादा महत्वपूर्ण है कि श्री धाम अयोध्या जी में भगवान के जन्मस्थल पर निर्मित मंदिर में 500 वर्षों बाद दीवाली मनाई जा रही है। जिससे सनातन धर्म को और मजबूती प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि इस उपलक्ष्य में दिव्य धाम में भी 11000 मिट्टी के दीए जलाए गए हैं जिसमें गाय का देसी घी और तिल का तेल प्रयोग किया गया है। आश्रम के बाहर भी भक्तों के लिए दीये जलाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। ऐसा माना जाता है कि यहां पर मांगी गई मनोकामना जल्द ही पूर्ण होती है।