Farewell Party : इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई पार्टी

0
213
Farewell Party
  • उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने स्मृति चिन्ह देकर अच्छे स्वास्थय एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दी विदाई
Aaj Samaj (आज समाज),Farewell Party,पानीपत : जिला पुलिस से इंस्पेक्टर सुरेश कुमार व सब इंस्पेक्टर होशियार सिंह का विभाग में कार्याकाल पूरा होने पर सेवानिवृति पर जिला पुलिस विभाग की और से लधु सचिवालय में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। विदाई पार्टी में बतौर मुख्य अतिथि उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने शिरकत की। उन्होंने दोनों पुलिस अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर अच्छे स्वास्थय एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी। उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने सेवानिवृत होने वाले दोनों पुलिस अधिकारियों के सर्विस के दौरान किये गय कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा की सेवानिवृति के बाद भी पुलिस अफसर अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए समाज की बुराइयों को दूर कर सकता है। भविष्य में आपको पुलिस विभाग से किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ती है तो विभाग सदैव आपके लिए तत्पर रहेगा।
इस दौरान भलाई शाखा निरीक्षक बीरभान ने सेवानिवृत हो रहे पुलिस अधिकारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पुलिस अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान इमानदारी व निष्ठा से कार्य करके पुलिस विभाग का गौरव बढाया है। उन्होंने बताया की इंस्पेक्टर सुरेश कुमार अक्तूबर 1965 में हरियाणा पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। विभिन्न जिलों में अनेक पदों पर सेवाएं देने के बाद वर्तमान में पानीपत पुलिस लाईन में तैनाती थी। सब इंस्पेक्टर होशियार सिंह सितम्बर 1989 में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। विभिन्न जिलों ने अनेक पदों पर सेवाएं देने के बाद पिछले करीब 15 साल से जिला पानीपत में साइबर सेल इंचार्ज के पद पर तैनाती थी। दोनों पुलिस अधिकारियों का उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार व मौजूद पुलिस अधिकारीयों ने फुल माला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी ब्रांच के इंचार्ज व तैनात पुलिकर्मीं व दोनों पुलिस अधिकारियों के परिजन व काफी संख्या में रिटायर्ड पुलिसकर्मी मौजूद रहे।