Fan entered the field hugged Dickcock: मैदान में घुस फैन ने डिकॉक को लगाया गले

0
397

नई दिल्ली। रांची में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट हो रहा है। इस मैच में एक फैन मैदान पर घुस आया और उसने किसी भारतीय क्रिकेटर के प्रति अपनी दीवानगी नहीं दिखाई। उसकी दीवानगी साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक के लिए थी। इस फैन ने मैदान पर आकर डिकॉक को गले लगाया और उनके पैर भी छुए। डिकॉक भी इस फैन की भक्ति देख हक्के-बक्के रह गए। बता दें कि भारतीय क्रिकेटरों के लिए उनकी फैन्स की दीवानगी अक्सर देखने को मिलती है। लेकिन इस मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी के लिए फैन्स की दीवनगी देखकर वहां उपस्थित लोग आश्चर्य में थे। खुद साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी भी इससे अचंभित दिखे। भागते हुए फैन मैदान पर घुसा और न सिर्फ डिकॉक को गले लगाया, बल्कि उनके पैर भी छुए। हालांकि, बाद में सिक्योरिटी ने इस फैन को पकड़कर स्टेडियम के बाहर निकाल दिया। यह काफी रोमांचक और अलग ही तरह का नजारा था। भारत में किसी भारतीय क्रिकेटर को ना चुनकर इस फैन ने डिकॉक को जो चुना।