FARIDABAD NEWS : एकॉर्ड अस्पताल में छह बच्चों का हुआ जन्म,परिजनों ने एक साथ केक काटा

0
191
FARIDABAD NEWS (AAJ SAMAJ) : ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल में छह बच्चों का जन्म हुआ है।जिसमें कई डिलीवरी गंभीर अवस्था की। जिन्हें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता कुमारी, डॉ. दिव्या कुमार और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभात वाजपेई ने अंजाम दिया। इस दौरान परिजनों ने एक साथ केक काट कर खुशियां मनाई, डॉक्टर व स्टाफ का मुंह मीठा कराया।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता यादव ने बताया कि अस्पताल में एक दिन में छह डिलीवरी हुई। इसमें दो से तीन डिलीवरी गंभीर अवस्था की थी। जिनमें महिलाओं का बीपी बहुत ज्यादा बढ़ा था। किसी के  नॉर्मल  डिलीवरी के चांस बहुत कम थे, अन्य अस्पतालों में उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई थी।
उनकी सफल नॉर्मल डिलीवरी कराई गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या कुमार ने कहा कि पहले बड़ी फैमली में माता बहने अपने अनुभव एक दूसरे से साझा करती थी आज की छोटी फैमिली में बांझपन बहुत कॉमन हो गया है। इसलिए लड़कियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है। समय पर शादी कर परिवार को आगे बढ़ना चाहिए।
फोटो परिचय : बच्चों के साथ खुशी मनाते हुए। आज समाज
  • TAGS
  • No tags found for this post.