Eye care tips : आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं

0
140
Eye care tips

Eye care tips: आजकल लोगों की आंखें बहुत कम उम्र में ही कमजोर हो रही हैं। लोग आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय भी आजमाते हैं। कहा जाता है कि सुबह हरी घास पर नंगे पैर चलने से चश्मे का नंबर कम हो जाता है।

यानी ऐसा करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। क्या वाकई यह सच है कि घास पर चलने से आंखों की रोशनी बढ़ती है? ऐसा नहीं है। वैज्ञानिक और डॉक्टर इसे सही नहीं मानते। ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे यह कहा जा सके कि चश्मे का नंबर कम हो सकता है। हालांकि, डॉक्टरों का मानना है कि अगर छोटी उम्र में चश्मा लगा लिया जाए तो बड़े होने पर नंबर कम हो सकता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए लोगों के बीच कई तरह के मिथक मशहूर हैं। भले ही आयुर्वेद इन बातों पर विश्वास करता हो, लेकिन डॉक्टरों की मानें तो ऐसा नहीं है कि घास पर नंगे पैर चलने से ही आंखों की रोशनी बढ़ती है और चश्मे का नंबर कम हो जाता है। ऐसी बातें झूठी हैं।

चश्मे का नंबर कैसे कम करें?

कई बच्चों को कम उम्र में ही चश्मा लगना शुरू हो जाता है। बड़े होने के साथ-साथ बच्चे का शारीरिक विकास भी होता है। ऐसे में बच्चे की आंखों की पुतली का आकार भी बढ़ जाता है। इस वजह से कई बार बच्चे के चश्मे की पावर भी कम हो जाती है।यानी ऐसी स्थिति में चश्मे का नंबर कम किया जा सकता है। यही एक ऐसी स्थिति है जिसमें चश्मे का नंबर कम हो सकता है। इसके अलावा आप चश्मे का नंबर कम नहीं कर सकते। हां, अगर आप नियमित रूप से चश्मा पहनते हैं तो आंखों का नंबर स्थिर रहता है। अगर आंखों की रोशनी कमजोर है और आप चश्मा नहीं पहनते हैं तो इससे आंखों पर दबाव पड़ता है और नंबर बढ़ने का खतरा रहता है।

आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। हरी सब्जियों में पाए जाने वाले विटामिन आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आंखों की रोशनी के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं।

आंखों को जरूर धोएं

आजकल स्क्रीन टाइम बढ़ने और प्रदूषण के कारण आंखों की सेहत भी खराब हो रही है। इसके लिए आंखों की सही देखभाल करना जरूरी है। जब भी बाहर से आएं तो अपनी आंखें जरूर धोएं। इससे आंखों को धूल, एलर्जी और पराग कणों से बचाया जा सकता है। आंखों को दिन में 1-2 बार ठंडे पानी से धोना चाहिए। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन ए से भरपूर फल और सब्जियां खाएं।