Punjab News:पंजाब में मत्सय पालन अधीन क्षेत्रफल में 1942 एकड़ का विस्तार

0
106
पंजाब में मत्सय पालन अधीन क्षेत्रफल में 1942 एकड़ का विस्तार
पंजाब में मत्सय पालन अधीन क्षेत्रफल में 1942 एकड़ का विस्तार

चंडीगढ़ (आज समाज)। पंजाब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023- 24 दौरान मत्सय पालन अधीन 1942 एकड़ क्षेत्रफल बढ़ाने में सफलता हासिल की है। पंजाब के पशु पालन, डेयरी विकास और मत्सय पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि एक साल में यह क्षेत्रफल 42,031 एकड़ से 43,973 एकड़ हो गया है। गुरमीत सिंह ने राष्टÑीय मत्सय पालक दिवस मौके राज्य के स•ाी मछली और झींगा पालकों को शु•ाकामनाए दी। उन्होंने दूसरे किसानों को •ाी मत्सय पालन का धंधा अपनाने के लिए प्रेरित किया क्योंकि पंजाब सरकार मछली पालन को खेती के सहायक पेशे के तौर पर उत्साहित करने के लिए हर सं•ाव यत्न कर रही है जिससे किसानों की आमदन में विस्तार किया जा सके।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 16 सरकारी मछली पूंग फार्मों से मछली पालकों को किफायती दरों पर मानक मछली पूंगा मुहैया करवाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि झींगा पालकों की सुविधा के लिए जिला श्री मुक्तसर साहिब के गांव ईना खेड़ा में स्थित डैमोनस्ट्रेशन फार्म- कम- प्रशिक्षण सैंटर में सेवाएं प्रदान की जा रही है। खुड्डियां ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा खारे पानी के साथ प्र•ाावित दक्षिण- पश्चिमी जिलों में झींगा की खेती को •ाी उत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि 1315 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में किसान झींगा की खेती कर रहे है। उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार द्वारा मछली और झींगा के तालाब, मछली ट्रांसपोर्ट वाहनों की खरीद, मछली क्योसक/ दुकानों, कोल्ड स्टोरेज प्लांट, मछली फीड्ड मीलों और सजावटी मछली संबंधित ईकाईयों जैसे अलग- अलग प्रोजेक्टों को अपनाने के लिए 40 प्रतिशत से 60 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। पंजाब सरकार ने लग•ाग 25 करोड़ रुपए की सब्सिडी दे कर 450 ला•ापात्रियों को स्व- रोजगार मुहैया करवाया है।